DA Hike 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी
7th Pay Commission : केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार जल्द ही कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी करने वाली है। नए साल में डीए (Dearness Allowance Hike) में यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात होगी। कर्मचारी अपने वेतन में बढ़ोतरी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
HR Breaking News - (ब्यूरो)। हाल ही में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है। अब कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाने के साथ-साथ वेतन में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। वेतन में बढ़ोतरी होने की वजह से कर्मचारियों को काफी लाभ होने की उम्मीद नजर आ रही हैं। इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई से लड़ने में मदद मिलेगी। माना जा रहा है कि सरकार ब जल्द ही कर्मचारियों के डीए (DA Hike Update) को बढ़ाने वाली है। आइए विस्तार से जानते हैं सरकार के इस नए अपडेट के बारे में।
ये भी पढ़ें - DA merger : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी में होगा मर्ज, जानिये क्या है सरकार का मूड
इस हिसाब से की जाती है डीए की गणना-
7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को काफी लाभ मिल रहा है। इसके अनुसार अब जनवरी 2025 के DA में बढ़ोतरी की जा सकती है। डीए में बढ़ोतरी की गणना AICPI (All India Consumer Price Index) के आंकड़ों के आधार पर की जाती है। इस बार जुलाई से दिसंबर 2024 तक के AICPI इंडेक्स के आंकड़ों को देखते हुए ही सरकार कर्मचारियों के डीए (Dearness Allowance Hike) को बढ़ा सकती है।
अक्टूबर में इतना है AICPI इंडेक्स-
अगर अक्टूबर 2024 के आंकड़ों को देखें तो जनवरी 2025 (Dearness Allowance) में कर्मचारियों के डीए को 3 फीसदी के दर से बढ़ाया जा सकता है। अक्टूबर में AICPI इंडेक्स 144.5 पर था। हालांकि अभी तक सरकार ने नवंबर और दिसंबर का आंकड़ों को जारी नहीं किया है। अगर इन दोनों महीनों के आंकड़ों को देखें तो नवंबर और दिसंबर में ये आंकड़े 145 के आस-पास पहुंच सकते हैं। जनवरी 2025 में DA बढ़कर 56 फीसदी के दर तक पहुंच सकता है।
कर्मचारियों को होगा बंपर लाभ-
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए को जल्द ही बढ़ाया जा सकता है। सरकार द्वारा ये फैसला मुख्य रूप से AICPI के आधार पर ही तय किया जाता है। अगर पिछले महीनों के डेटा को देखें तो सरकार नए साल में DA को 53 फीसदी से बढ़ाकर 56 फीसदी (AICPI in january 2025) कर सकती है जो महंगाई से राहत दिलाने के लिए काफी ज्यादा जरूरी है। इस समय महंगाई अपने चरम पर है, हर तरह का घरेलू सामान भी महंगा हो गया है, जिस कारण हर किसी का बजट प्रभावित होने लगा है।
3 फीसदी डीए बढ़ने पर वेतन में भी होगी बढ़ोतरी-
अगर केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को 3 फीसदी के दर से बढ़ा देती है तो इसकी वजह से केंद्रीय कर्मचारियों (central employee Updated) के मासिक वेतन में भी एक अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसका फायदा कर्मचारियों के साथ ही पेंशनभोगियों को भी मिलेगा।
केंद्र सरकार जनवरी 2025 के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) में 3% की बढ़ोतरी करती है, तो न्यूनतम वेतन 540 रुपये महीना बढ़ जाएगा, क्योंकि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मौजूदा मिनिमम सैलरी (basic salary) 18,000 रुपये है. इसी तरह, पेंशनर्स के लिए, 270 रुपये बढ़ जाएंगे, क्योंकि अभी केंद्र सरकार के पेंशनरों के लिए न्यूनतम पेंशन 9000 रुपये है।
जानिये कब होगा डीए में बढ़ोतरी का ऐलान-
7th Pay Commission के तहत कर्मचारियों (Salary hike) को काफी लाभ हो रहे हैं। 7वें वेतन आयोग के नियमों के मुताबिक DA का रिवीजन साल में दो बार किया जाता है। जिसमें से पहली बढ़ोतरी जनवरी में की जाती है और दूसरी बढ़ोतरी (govt. employees News) जुलाई माह में होती है। रिवीजन में रिविजन AICPI इंडेक्स के औसत के आधार पर ही तय किया जाता है। इस बार जनवरी 2025 के DA की रिवीजन जुलाई से दिसंबर 2024 तक के AICPI डेटा के आधार पर ही की जाएगी।
मार्च में की जा सकती है घोषणा-
ये भी पढ़ें - cheque bounce case : चेक बाउंस मामले में हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, चेक से लेनदेन करने वाले जरूर जान लें
केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Update news) को मार्च में बढ़ाया जा सकता है। सरकार इसे होली से पहले जारी कर सकती है। डीए का पैसा मार्च या फिर अप्रैल की सैलरी के साथ ही में दिया जाता है। इस वजह से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को त्योहारी तोहफा भी मिल जाएगा। कर्मचारियों द्वारा संभावना जताई जा रही है कि फरवरी में पेश किये जाने वाले बजट (Budget 2025-26) में भी डीए की घोषणा की जा सकती है।