DA Hike : यूपी के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का बड़ा तोहफा, सैलरी में इतना इजाफा
DA Hike : उत्तर प्रदेश सरकार लगातार कर्मचारियों के लिए बड़े कदम उठा रही है। अब कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Update) में बड़ी बढ़ोतरी का तोहफा मिलने वाला है। इससे सैलरी में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी। सरकार की ओर से कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम उठाया गया है।
HR Breaking News (DA Hike UP) उत्तर प्रदेश में फिलहाल कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है। यह 7वें वेतन आयोग के तहत बेसिक सैलरी पर दिया जा रहा है। जुलाई 2025 से कर्मचारियों को नए महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा। इसको लेकर कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। महंगाई भत्ते का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है।
रक्षाबंधन पर मिल जाएगा तोहफा
हाल ही में रिपोर्ट आई है कि कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA Hike latest) में बढ़ोतरी का तोहफा रक्षाबंधन पर मिल जाएगा। इसे जुलाई 2025 से ही लागू किया जाएगा। सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर इस पर ऐलान कर सकती है। महंगाई भत्ते के लिए जरूरी आंकड़े आ चुके हैं।
7वें वेतन आयोग के तहत मिलेगा कर्मचारियों को लाभ
केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश (UP Govt) के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के आधार पर लाभ मिलेगा। 7वें वेतन आयोग के तहत यह अंतिम महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होगी। जुलाई 2025 से यह संशोधन लागू हो जाएगा। यह कर्मचारी वर्ग के लिए अच्छा साबित होगा। प्रदेश के करीब 12 से 16 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
इतना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
जुलाई के महंगाई भत्ते (DA Hike latest) को बढ़ोतरी को लेकर जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उससे तीन से चार प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है। सरकार की ओर से हर साल दो बार महंगाई भत्ते को संशोधित किया जाता है।
इसमें पहले महंगाई भत्ते के संशोधन को फरवरी या मार्च में अधिसूचित किया जाता है, जबकि सितंबर अक्टूबर में दूसरे संशोधन को भी अधिसूचित किया जाता है। जनवरी और जुलाई से ही इसको लागू माना जाता है और कर्मचारियों को देरी होने के समय के बदले में एरियर दिया जाता है।
पिछली बार हुआ था 2% का इजाफा
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में इससे पहले दो प्रतिशत का इजाफा किया गया था। केंद्र सरकार की तर्ज पर यूपी सरकार ने इसको लागू किया था। कर्मचारी उम्मीद कर रहे थे कि कम से कम 3% महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा, लेकिन कर्मचारियों के हाथ निराशा लगी थी। परंतु इस बार कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है।
कैसे कैलकुलेट होता है महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ते को कैलकुलेट (DA Calculation) करने के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े देखे जाते हैं। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े देश के 88 औद्योगिक केंद्रों से 390 बाजारों से रिटेल के जुटाए जाते हैं।
यह रिटेल कीमतों के आधार पर होते हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से जुड़े श्रम ब्यूरो की ओर से यह आंकड़े पेश किए जाते हैं। मजदूरों के लिए महंगाई कितनी बढ़ गई है और कितनी कम हुई है, इसी के आधार पर तय किया जाता है।
कितनी बढ़ गई महंगाई दर
महंगाई दर (DA Hike) की बात करें तो यह लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 3 महीने में महंगाई दर में लगातार इजाफा हो रहा है। मार्च 2025 में महंगाई दर यानी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) 143 था जो कि अप्रैल में बढ़कर 143.5 और मई महीने में 144 पर पहुंच गया है।
इसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि जून तक महंगाई दर 144.5 पहुंच जाएगी। इससे कर्मचारियों की सैलरी में करीब 4% महंगाई भत्ता बढ़ जाएगा। सरकार की ओर से 12 महीने के औसत आंकड़ों के हिसाब से महंगाई भत्ते को कैलकुलेट किया जाता है। इसमें 12 महीने का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का औसत लगकर फॉर्मूला लगाया जाता है।
इतनी बढ़ जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी अगर 3% होती है तो उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary UP) के आधार पर उनको बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। किसी कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी (Salary Hike UP) अगर 18000 रुपए है तो उसकी सैलरी प्रति महीना 540 रुपया बढ़ जाएगी और अगर महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया जाता है तो डीए 720 रुपए बढ़ जाएगा।
