DA Hike : कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की घोषणा पर बड़ा अपडेट, पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगा फैसला, इतना बढ़ेगा डीए
DA Hike Big Update :महंगाई भत्ते के संशोधन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जल्द ही महंगाई भत्ते (DA Hike) में संशोधन पर सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया जाएगा। वहीं पीए मोदी की अध्यक्षता में इसका फैसला होगा। कर्मचारियों के लिए होली से पहले महंगाई भत्ते पर कोई घोषणा न होने के कारण कर्मचारियों की टेंशन बढ़ रही है। जिसपर बड़ा अपडेट आ गया है।
HR Breaking News (DA Hike latest Update) महंगाई भत्ते के संशोधन की घोषणा कब होगी, इसको लेकर बड़ा अपडेट आ गया है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल आएगा। कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी, आइए खबर में इसको लेकर सभी अपडेट जानते हैं।
साल में दो बार संशोधित होता है महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार की ओर साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन की घोषणा की जाती है। यह जनवरी और जुलाई से प्रभावित होता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में महंगाई दर (DA Hike latest Update) के हिसाब से बढ़ोतरी करेगी। सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता व पेंशनभोगियों को महंगाई राहत दी जाती है।
कितनी बढ़ोतरी होने की संभावना
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े मायने रखते हैं। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी का अनुमान लगाया है। वहीं, दिसंबर महीने के अंत तक के आंकड़ों के अनुसार बढ़ोतरी 3 प्रतिशत भी हो सकती है।
पीए मोदी की अध्यक्षता में होगा फैसला
महंगाई भत्ते (DA Hike latest Update) पर अंतिम फैसला पीए मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा। यह कर्मचारियों के लिए बहुत अहम बैठक रहेगी। अगले सप्ताह इसपर फैसला हो सकता है। फैसला होते ही किसी भी केंद्रीय मंत्री की ओर से इसकी घोषणा सरकार करा सकती है।
बढ़ोतरी से सैलरी में होगा बंपर इजाफा
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों को बड़ा लाभ होगा। महंगाई भत्ता (DA Hike Update) 2 प्रतिशत बढ़ा तो एंट्री-लेवल के कर्मचारियों का मूल वेतन 18 हजार रुपये है, जिसमें 360 रुपये की बढ़ोतरी होगी। महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत के हिसाब से 9540 रुपये मिल रहा है, जो बढ़कर 9900 हो जाएगा। महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा। वहीं, 3% की बढ़ोतरी के हिसाब से 540 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे उनका डीए 10,080 रुपये हो जाएगा।
