DA Hike : डीए 2025 फाइनल, इतने प्रतिशत होगी बढ़ौतरी, जानिये कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

HR Breaking News - (DA update)। होली के बाद से बेसब्री से डीए का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज आई है। अब डीए बढ़ौतरी पर फाइनल फैसला लिया गया है। डीए की राशि कर्मचारियों के खाते में आते ही बेसिक सैलरी (basic salary hike) में भी इजाफा होगा।
अब डीए को लेकर कर्मचारी उत्साहित हैं, जल्द ही सरकार एक और तोहफा कर्मचारियों व पेंशनर्स (salary and pension hike) को देगी। इसे लेकर भी कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों को डीए व वेतन लाभ मिलने के अलावा अब पेंशनर्स को भी डीआर व पेंशन हाईक (DA/DR hike) का तोहफा मिलेगा।
इतने प्रतिशत हो जाएगा कुल डीए-
इस समय केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत 53 प्रतिशत भत्ता मिल रहा है। इस बार जनवरी 2025 का डीए 2 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है, इसके बाद यह 55 प्रतिशत हो जाएगा। इसके बाद सरकार 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission ) पर बड़ा अपडेट दे सकती है। इस साल की अगली डीए बढ़ौतरी के बाद नया वेतन आयोग भी लागू होने की संभावना है, जिसमें 2.86 फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) हो सकता है।
सैलरी में आएगा इतना उछाल -
जैसे ही कर्मचारियों के डीए में बढ़ौतरी (DA update news) की जाएगी, वैसे ही कर्मचारियों के वेतन में भी तगड़ा उछाल आएगा। DA का पूरा गणित समझने पर आप सैलरी हाईक की कैलकुलेशन भी आसानी से कर सकते हैं। केंद्र सरकार अब DA निर्धारित करने के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (All India Consumer Price Index for Industrial Workers – AICPI-IW) के आंकड़ों पर गौर कर रही है।
दिसंबर 2024 के AICPI-IW आंकड़ों के अनुसार डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी फाइनल मानी जा रही है। इसका सूचकांक गिरकर 143.7 पर आ गया है। इसे देखते हुए इस बार डीए बढ़ौतरी (DA hike 2025) कम ही होने की संभावना है। हालांकि इससे कई कर्मचारियों (govt employees) में निराशा देखी जा रही है।
डीए बढ़ौतरी पर कर्मचारी संगठनों की प्रतिक्रिया-
AICPI के आंकड़े 0.8 प्रतिशत गिरने के बाद 2 प्रतिशत की DA बढ़ौतरी (dearness allowance) ही तय मानी जा रही है। इससे डीए 55 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। पिछले साल दो बार में सरकार ने 7 प्रतिशत डीए बढ़ाया था। केंद्रीय सरकारी कर्मचारी एवं मजदूर परिसंघ, कर्मचारी संगठन NC-JCM (Staff Side) के सचिव शिव गोपाल के अनुसार 2 प्रतिशत डीए DA बढ़ोतरी ही हो सकती है, हालांकि कई कर्मचारी व कर्मचारी संगठन इसे महंगाई के अनुसार कम बता रहे हैं।
इस दिन होगा निर्णय-
DA बढ़ोतरी (DA hike news) पर अंतिम निर्णय तो सरकार को ही लेना है। हालांकि सरकार ने इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पीएम मोदी (PM modi)की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल (Union Cabinet) द्वारा इस पर फाइनल मुहर लगाई जानी है, यह अप्रैल में फाइनल हो सकता है। सरकार की स्वीकृति के बाद DA को 1 जनवरी 2025 से लागू किया जाएगा।