home page

DA Hike : आ गए आंकड़े, जुलाई 2025 में इतना हो जाएगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, सैलरी में बंपर इजाफा

DA Hike :केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत अंतिम महंगाई भत्ते को लेकर बड़े आंकड़े सामने आए हैं। एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में व सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन में आखिरी महंगाई भत्ते में अच्छा इजाफा होने के आंकड़े आ रहे हैं। 

 | 
DA Hike : आ गए आंकड़े, जुलाई 2025 में इतना हो जाएगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, सैलरी में बंपर इजाफा

HR Breaking News (DA Hike) देश में एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इन दिनों 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। परंतु 8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों की सैलरी में एक और इजाफा होने वाला है।

 

यह इजाफा जुलाई 2025 के महंगाई भत्ते से होगा। जुलाई 2025 का महंगाई भत्ता कर्मचारियों की भविष्य में सैलरी को निर्धारित करने में भी काफी अहम रोल निभाएगा।

 

क्या होता है महंगाई भत्ता 
 

सबसे पहले जानते हैं कि महंगाई भत्ता (DA Hike) क्या होता है। तो बता दें कि महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों व राज्य सरकार के कर्मचारी को दिया जाता है। सरकार की ओर से 10 साल में एक बार सैलरी का संशोधित किया जाता है।

इसके बाद बढ़ती महंगाई के हिसाब से कर्मचारियों की जरूरत के अनुसार महंगाई भत्ते को संशोधित किया जाता है। जिससे कर्मचारियों को उनकी वास्तविक सैलरी मिल जाती है। 

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर निर्भर करता है महंगाई भत्ता 
 

महंगाई भत्ता ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करता है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (DA Hike) के आंकड़े हर साल हर महीने जारी होते हैं।

इन्हीं आंकड़ों के आधार पर पता चलता है कि कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा। हाल ही में अप्रैल तक के आंकड़े सामने आ गए हैं। इन आंकड़ों के आने से केंद्रीय कर्मचारियों को काफी राहत मिली है। 

हर साल दो बार संशोधित होता है महंगाई भत्ता 
 

केंद्र सरकार हर साल दो बार महंगाई भत्ते (DA Hike) को संशोधित करती है। पहला संशोधन जनवरी में किया जाता है। हालांकि इसकी घोषणा मार्च अप्रैल में होली के आसपास होती है।

परंतु इसे प्रभावी जनवरी से ही माना जाता है। दूसरा संशोधन जुलाई में किया जाता है, जिसकी घोषणा सितंबर अक्तूबर में दिवाली के आसपास की जाती है। 

क्या कहते हैं CPI-IW डेटा के आंकड़ें
 

दरअसल, आपको बता दें कि लेबर मिनिस्ट्री के तहत लेबर ब्यूरो की ओर से मार्च 2025 का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (Consumer Price Index for Industrial Workers) की ओर से डेटा जारी किया या है, जिसके अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के जूलाई के महंगाई भत्ते में बंपर बढ़ौतरी हो सकती है।

अब तक मार्च में CPI-IW इंडेक्स (CPI-IW index in March) 0.2 अंक बढ़ गए हैं, जो बढ़कर 143.0 पर पहुंच गया। हालांकि यह जनवरी के आंकड़े 143.2 से थोड़ा कम है, लेकिन फिर भी यह एक पॉजिटिव हिंट है। नवंबर 2024 के बाद से फरवरी 2025 तक लगातार CPI-IW में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन मार्च में डीए में मामूली बढ़ौतरी से कर्मचारियों और पेंशनर्स को थोड़ी राहत मिली है।

मार्च में सालाना महंगाई दर 
 

महंगाई दर (inflation rate)की बात करें मार्च में सालाना महंगाई दर 2.95 प्रतिशत पर रही है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले कुछ समय में खाने-पीने की चीजों में थोड़ी गिरावट आई है।

इसके चलते CPI-IW इंडेक्स में मामूली उछाल आया है। CPI इंडेक्स का यह आंकड़ा जुलाई 2025 में मंहगाई (DA In July 2025)बढ़ोतरी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

कितना बढ़ जाएगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 


हाल ही में आए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार इस साल महंगाई बढ़ी है। महंगाई बढ़ने (DA Hike) से उम्मीद की जा रही है कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% तक का इजाफा होगा। इससे पहले जनवरी 2025 में कर्मचारियों को 2% महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का लाभ दिया गया था।

2% की बढ़ोतरी से कर्मचारी नाराज थे। अब कर्मचारियों की नाराजगी दूर हो सकती है। 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने से जिस कर्मचारी की सैलरी 18 हजार रुपये है, उसकी सैलरी में 540 रुपये प्रति महीना का इजाफा होगा।