home page

DA Hike : इतना बढ़ेगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, 5 महीनों के आंकड़ों से हो गया स्पष्ट

DA Hike July 2025 :एक करोड़ 20 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। महंगाई भत्ते को लेकर जरूरी आंकड़े सामने आ गए हैं। इससे पता चल जाएगा की कर्मचारियों की सैलरी में इस बार कितना इजाफा होगा। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह आंकड़े बहुत जरूरी है, आईए जानते हैं। 

 | 
CIBIL Score :  इतने दिन में ठीक हो जाएगा आपका खराब सिबिल स्कोर, करने होंगे बस ये 3 काम

HR Breaking News (DA Hike July 2025) केंद्र सरकार की ओर से इससे पहले कर्मचारी और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते में 2% का इजाफा किया गया था। हर 6 महीने में केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को संशोधित करती है। अब जुलाई 2025 के लिए महंगाई भत्ता संशोधित किया जाना है जिसको लेकर जरूरी आंकड़े 5 महीने के आ चुके हैं। 

 

 

आठवें वेतन आयोग का किया जा रहा गठन 


केंद्र सरकार की ओर से जनवरी 2025 में आठवें वेतन आयोग (DA Hike July 2025) को लागू करने के लिए मंजूरी दे दी गई थी। अभी तक आंठवें वेतन आयोग का गठन नहीं हुआ है। हालांकि, सरकार की ओर से इसकी प्रक्रिया जारी है। जुलाई में वेतन आयोग का गठन होना संभव है। 

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस के आंकड़े है महत्वपूर्ण 


महंगाई भत्ते में संशोधन के लिए सरकार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स की आंकड़े देखती हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों को समय की मांग के हिसाब से महंगाई भत्ता (DA Hike July 2025) दिया जाता है। हर 6 माह के औसत आंकड़ों में बेस ईयर के साथ मल्टीप्लाई करके महंगाई भत्ते को बढ़ाया जाता है। फिलहाल 2016 बेस ईयर है।

मई में बढ़ गई महंगाई 


केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते के सूचकांक के आंकड़ों में दिख रहा है कि महंगाई मई महीने में बढ़ गई है। मई में 0.5 अंक बढ़कर सूचकांक 144 पर पहुंच गया है। अभी केवल जून के आंकड़े आने रहते हैं। इसके बाद महंगाई भत्ते (DA Hike July 2025) में बढ़ोतरी पूर्ण रूप से कंफर्म हो जाएगी। 


जानिए जनवरी से अब तक के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े 


ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स जनवरी के अनुसार 143.2 रहा है। वहीं फरवरी में एआईसीपीई 142.8 दर्ज किया गया है। मार्च में यह 143 रहा है तो अप्रैल में एआईसीपीआई 143.5 दर्ज किया गया है। वहीं मई में यह 0.5 अंक बढ़कर 144 पर पहुंच गया है। अभी जून की रिपोर्ट आने बाकी है। 

कैसे तय किए जाते हैं आंकड़े 


ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े निकालने के लिए श्रम ब्यूरो सर्वे एवं रोजगार मंत्रालय से संबंधित कार्यालय की ओर से प्रति माह औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का संकलन किया जाता है। इसमें 88 महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा मूल्य को आधार बनाया जाता है।

कितना हो सकता है महंगाई भत्ता 


अब तक आए आंकड़ों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि महंगाई भत्ते में 3% के बढ़ोतरी होगी। यह 55% से बढ़कर 58% चला जाएगा। परंतु अभी जून के आंकड़े जारी होने बाकी है। यह जारी होने के बाद निश्चित आंकड़ा सामने आएगा। इससे पहले दो प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। 

जुलाई के आंकड़े कर सकते हैं खेल 


महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए हर महीने के आंकड़े जरूरी होते हैं। अगर जुलाई में महंगाई बढ़ जाती है तो महंगाई भत्ता (DA Hike July 2025) बढ़ना निश्चित है। परंतु जुलाई में महंगाई घट जाती है तो महंगाई भत्ते में कम बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसा ही कुछ जनवरी 2025 के महंगाई भत्ते के साथ हुआ था, क्योंकि दिसंबर में महंगाई 0.8 अंक से गिर गई थी। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों में यह कमी देखने को मिली थी।

News Hub