DA Hike : नए वेतन आयोग के समय में महंगाई भत्ता देगा राहत, कर्मचारियों के लिए क्या है खुशखबरी
DA Hike : कर्मचारियों के लिए इस समय दो चीजों का इंतजार हो रहा है। पहला तो 8वां वेतन आयोगा, दूसरा जनवरी 2026 का महंगाई भत्ता। वैसे तो जनवरी 2026 से नया वेतन आयोग लागू होना है। परंतु, अभी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ाकर ही लाभ दिया जाएगा। चलिए जानते हैं कर्मचारियों के लिए क्या कुछ अपडेट्स हैं।
HR Breaking News (DA Hike Latest Update) कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग पर नए अपडेट सामने आ रहे हैं। कर्मचारियों को होली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की उम्मीद थी, परंतु, होली के रंग में महंगाई भत्ते का गुलाल नहीं घुल सका। ऐसे में अब कब बढ़ौतरी हो सकती है, चलिए जानते हैं आर्टिकल के माध्यम से-
पहले मिलेगी महंगाई भत्ते से राहत
कर्मचारियों को फिलहाल इंतजार नए वेतन आयोग (new pay commission) का है, परंतु, इससे पहले सरकार 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट तैयार कर रही है। ऐसे में फिलहाल एक करोड़ 20 लाख के करीब कर्मचारियों और पेंशनर्स को केंद्र सरकार महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत से ही लाभ देगी। हालांकि कर्मचारियों की ओर से इसे बेसिक सैलरी में मर्ज करने की मांग चल रही है।
18 महीने में आएगी रिपोर्ट
फिलहाल कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग का दौर चल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म हो चुका है। नए वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा। इससे पहले सरकार की तरफ से महंगाई भत्ते के तहत ही बढ़ोतरी की जाएगी, क्योंकि आयोग की रिपोर्ट आने में अभी 18 महीने तक का समय लग सकता है। 2027 के मध्य में नया वेतन आयोग लागू होने की घोषणा की जा सकती है।
कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की भी घोषणा का इंतजार
केंद्रीय कर्मचारियों की तरफ से महंगाई भत्ते में घोषणा का भी इंतजार किया जा रहा है। जनवरी 2026 के लिए महंगाई भत्ता तय किया जाना है। 6 महीने के लिए यह महंगाई भत्ता लागू रहेगा। इसके लिए कर्मचारी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। होली से पहले इसके घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन सरकार की तरफ से ऐसा नहीं किया गया। ऐसे में मार्च के मध्य या अंत में सरकार इस पर फैसला कर सकती है।
प्रतिवर्ष दो बार होती है महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
सरकार की तरफ से महंगाई भत्ते में हर साल दो बार बढ़ोतरी की जाती है। केंद्रीय कर्मचारियों के बाद राज्य सरकार एवं महंगाई भत्ते में इजाफा करती हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश की सरकार ने महंगाई भत्ते में इजाफा किया है, लेकिन वह महंगाई भत्ता जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा।
कितना बढ़ाया जा सकता है महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ते में इस बार 2% के इजाफे की उम्मीद है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के यह आंकड़े सामने आए हैं। इनके अनुसार जनवरी 2026 के लिए गणना करने पर 2% तक महंगाई भत्ता मिल रहा है। ऐसे में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% होने की संभावना है। कर्मचारियों को तीन से चार प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद है। जबकि इतनी बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में महंगाई भत्ता भी बहुत ज्यादा बड़ी खुशखबरी कर्मचारियों को देता नहीं दिख रहा है।
