home page

DA Hike : होली से पहले कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सौगात, अकाउंट में आएगा इतना पैसा

DA Hike Big Update : फरवरी का आधा महीना बीत गया है और ऐसे में कर्मचारियों में डीए हाइक को लेकर बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। अब हाल ही में कर्मचारियों के लिए डीए हाइक से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को होली से पहले डीए हाइक (DA Hike News)  की बड़ी सौगात मिल सकती है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि कब तक डीए हाइक की घोषणा हो सकती है।
 | 
DA Hike : होली से पहले कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सौगात, अकाउंट में आएगा इतना पैसा

HR Breaking News (DA Hike) कर्मचारियों का डीए AICPI-IW इंडेक्स के आधार पर तय किया जाता है। अब दिसंबर तक का AICPI-IW इंडेक्स जारी कर दिया गया है, जिससे महंगाई भत्ते का आंकड़ा क्लियर हो गया है। अब अपडेट के अनुसार होली से पहले ही कर्मचारियों को डीए हाइक की सौगात मिल सकती है। अब डीए हाइक (DA Hike Updates)  से कर्मचारियों के अकाउंट में इतना पैसा आने वाला है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-


कितना बढ़ेगा कर्मियों का डीए 


कर्मचारियों के साथ ही रिटायर्ड केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी होली से पहले मोदी सरकार से खुशखबरी मिल सकती है। दिसंबर 2025 का AICPI-IW डेटा रिलीज होते ही यह क्लियर हो गया है कि महंगाई भत्ता (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) 2-2 प्रतिशत बढ़ सकता है। उम्मीद है कि जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता (dearness allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief)  में 2 प्रतिशत के बढ़ौतरी के आसार है।

 

कब होगा डीए हाइक का ऐलान 


बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार मार्च से पहले बढ़े हुए डीए का ऐलान कर सकती है।  7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है, लेकिन 8वें वेतन आयोग की सिफारिश होने और उनके लागू होने तक सातवें वेतन आयोग(7th Pay Commission) के बेसिक वेतन पर ही DA का कैलकुलेशन किया जाता रहेगा। 

 

जानिए क्या होता है AICPI‑IW इंडेक्स  


आपको बता दें कि AICPI-IW एक तरह का इंडेक्स होता है, जो कई तरह की चीजों और सेवाओं की कीमतों में समय-समय पर जो बदलाव होते हैं, उसको दर्शाता है। लेबर मिनिस्ट्री की ओर से इसे हर महीने जारी किया जाता है। केंद्र सरकार इस इंडेक्स (DA Hike In January) के 12 महीने के एवरेज के आधार पर डीए का निर्धारण करती है। 

क्या कहता है दिसंबर 2025 का AICPI-IW इंडेक्स 


आंकड़ें देखें तो दिसंबर 2025 में AICPI-IW इंडेक्स (AICPI-IW index in December 2025) 148.2 था, जिसके 12 महीने का एवरेज 145.54 है। गणना के बाद DA  तकरीबन 60.33 परसेंट निकलता है। अभी फिलहाल कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इस वजह से इसमे 2 परसेंट के इजाफे के आसार है। इस हिसाब से DA 60 परसेंट पर सेटल हो सकता है। इससे पहले सरकार की ओर से जून 2025 के AICPI-IW डेटा के आधार पर ही अक्टूबर 2025 में 3 परसेंट डीए में बढ़ौतरी की थी। उस समय में DA 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया था। अब इस उम्मीद है कि डीए 2 परसेंट बढ़ सकता है।

डीए का कर्मियों की सैलरी पर असर 


इस बार होली 4 मार्च को है तो ऐसे में उम्मीद है कि केंद्रीय सरकार फरवरी के आखिर या मार्च की शुरुआत में डीए बढ़ौतरी का ऐलान कर सकती हैं। वहीं, दूसरी ओर पेंशनर्स को जो मंहगाई भत्ता मिलता है, उसे डियरनेस रिलीफ (Dearness Relief) कहा जाता है। अगर केंद्र सरकार इस बार DA में 2 प्रतिशत का इजाफा करती है, तो इस डीए के हिसाब से जिन लोगों की बेसिक सैलरी प्रति महीना 20,000 रुपये है। उनकी सैलरी में 400 रुपये का इजाफा होगा और 30,000 रुपये पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी (employees' salaries) में 600 रुपये का उछाल आएगा। इसके साथ ही 1 लाख की सैलरी वाले कर्मियों की सैलरी में 2000 रुपये तक का उछाल आएगा।