home page

DA Hike : आंकड़े आए सामने, केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में होगी इतनी बढ़ौतरी

DA Hike 2025 :केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों के डीए और डीआर में हर साल दो बार ईजाफा (DA and DR hike) करती है। सरकार केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को हर साल बढ़ रही महंगाई (Dearness Allowence) से राहत प्रदान करने के लिए उनके डीए और डीआर में बढ़ोतरी करती है। इस साल केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ौतरी करके खुशखबरी देने जा रही है। इस खबर में जानिए डीए और डीआर में होगी कितनी बढ़ौतरी।
 | 
DA Hike : आंकड़े आए सामने, केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में होगी इतनी बढ़ौतरी

HR Breaking News (DA Hike Update)। भारत में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को सरकार वेतन (Basic Salary) के अलावा कई तरह के भत्ते प्रदान करती है। सरकार कर्मचारियों (DA Hike on Holi) को मिलने वाले इस भत्तों में एक साल में दो बार बढ़ौतरी करती है। सरकार डीए (DA for Central Employees) में साल में जनवरी और जुलाई महीने में डीए और डीआर में बढ़ौतरी करती है। सरकार ने साल 2025 में कर्मचारियों को मिलने वाले डीए और डीआर में अभी तक बढ़ौतरी नहीं की है।  

 

 


AICPI के आधार पर तय होता है DA 


कर्मचारियों को वेतन के अलावा मिलने वाले महंगाई भत्ते को ऑल इंडिया कन्ज्यूमर प्राइस इंडेक्स(All India Consumer Price Index - AICPI) के आधार पर तय किया जाता है। सरकार पिछले 12 महीनों के औसत AICPI डेटा को ध्यान में रखते हुए महंगाई भत्ते यानी DA (Dearness Allowance Hike) और  महंगाई राहत (Dearness Relief Hike) की दरें तय करती है। 


पिछले साल 7 फीसदी बढ़ा था महंगाई भत्ता


केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले डीए (DA in 2024) में साल 2024 में दो बार बढ़ौतरी करते हुए 7 फीसदी का ईजाफा किया था। सरकार ने अक्टूबर 2024 में DA में 3% का (DA hike in October 2024) इजाफा किया था, जिससे यह 50% से बढ़कर 53% हो गया। वहीं मार्च 2024 में सरकार ने DA में 4% की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह बढ़कर 50% तक पहुंच गया था।

 

4 फीसदी तक बढ़ सकता है कर्मचारियों का डीए


केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों को मार्च महीने (DA hike in March 2025) में होली से पहले डीए में 4 प्रतिशत (4% DA Hike) तक बढ़ौतरी करके खुशखबरी दे सकती है। इसका मतलब यह है कि एंट्री-लेवल के केंद्र सरकार के कर्मचारियों, जिनकी बेसिक सैलरी करीब 18,000 रुपये महीना है, की सैलरी 1 जनवरी 2025 से 540-720 रुपये प्रति माह तक बढ़ सकती है।

 

महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी से पेंशनर्स को होगा लाभ


DA में बढ़ोतरी (DA Rule) का फायदा सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी मिलेगा। इस बार करीब 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को इसका फायदा होगा। बता दें कि महंगाई भत्ता (DA) कर्मचारियों के लिए होता है, वहीं पेंशनर्स के लिए इसे महंगाई राहत (Dearness Relief) कहा जाता है।


सरकारी कर्मचारियों के लिए होली बनी खास


केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए होली का त्योहार खास बनाने जा रही है। खबरों की माने तो होली 2025 से पहले उन्हें गुड न्यूज मिलने वाली है। इस साल होली 14 मार्च को पड़ रही है और माना जा रहा है कि सरकार होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।

महंगाई से राहत दिलाने के लिए DA में यह बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन (Salary and Pension Hike) में अच्छा खासा इजाफा होने की उम्मीद है।