home page

DA Hike : होली से पहले 1.2 करोड़ कर्मचारियों को खुशखबरी, महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी से आज इतनी हो जाएगी सैलरी

DA Hike :महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ौतरी होगी तो कर्मचारियों की सैलरी में भी बंपर बढ़ौतरी होगी। कर्मचारियों की सैलरी में इजाफे के साथ पेंशनर्स के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। आइए जानते हैं महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ौतरी से सैलरी में कितना इजाफा होगा। 

 | 
DA Hike : होली से पहले 1.2 करोड़ कर्मचारियों को खुशखबरी, महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी से आज इतनी हो जाएगी सैलरी

HR Breaking News (DA Hike) देश में एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स हैं। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ौतरी से 1.2 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ होगा।

 

महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का तोहफा कर्मचारियों को आज मिल सकता है। केंद्र सरकार होली से पहले ही अब तक महंगाई भत्ते (DA Hike) में संसोधन का एलान करती आई है। ऐसे में 12 मार्च को कर्मचारियों को तोहफा मिल सकता है। 

 

हर साल इस दिन से प्रभावी होता है महंगाई भत्ता
 

सरकार हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को डीए संसोधन को प्रभावी करती है। कर्मचारियों को फिलहाल सैलरी में जुलाई 2024 से प्रभावी हुआ महंगाई भत्ता (DA Hike) मिल रहा है। वहीं, इसका एलान अक्तूबर 2024 में हुआ था। ऐसे में अब महंगाई भत्ते का एलान आज हो सकता है। यह एक जनवरी 2025 से प्रभावी माना जाएगा। 

दो माह के एरियर के साथ खाते में आएगी सैलरी
 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भले ही महंगाई भत्ते का एलान बाद में किया जाए, लेकिन कर्मचारियों के खाते में एरियर के साथ पैसे आएंगे। दो महीने के बकाया एरियर के साथ कर्मचारियों को मार्च की सैलरी मिलेगी। सरकार इसका एलान जल्द कर सकती है। 


क्यों हो सकता है आज एलान
 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज कैबिनेट की बैठक है। इसके बाद महंगाई भत्ते को बढ़ाने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। महंगाई भत्ता बढ़ेगा तो कर्मचारियों की सैलरी में भी बंपर इजाफा होगा। दूसरा कारण यह है कि सरकार अब तक आम तौर पर होली से पहले ही महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का एलान करती आई है तो इस बार भी ऐसा ही संभव है। 


 

साल में दो बार होता है DA में संसोधन
 

सरकारी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में 2 बार संसोधन किया जाता है। पहला संसोधन 1 जनवरी से प्रभावी होता है और इसका एलान होली से पहले मार्च के आसपास होता है। वहीं दूसरा संसोधन (DA Hike) 1 जुलाई से प्रभावी होता है और इस महंगाई भत्ते (DA Hike) को रिवाइज करने का एलान दिवाली से पहले अक्तूबर के आसपास होता है। एलान किसी भी तारीख को हो, प्रभावी एक जनवरी और एक जुलाई से ही माना जाता है। 

कितनी हो सकती है बढ़ौतरी
 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत के इजाफे का अनुमान लगा रही हैं, जबकि सरकार होली से पहले महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 3 प्रतिशत बढ़ा सकती है। महंगाई दर (DR) के अनुसार केंद्र सरकार की सैलरी में महत्वपूर्ण अंग महंगाई भत्ते को 3% बढ़ाया जा सकता है। यानी महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 56% हो जाएगा। 

 


क्यों होगी इतनी बढ़ौतरी
 

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करता है। हर छह माह के औसत आंकड़ों के आधार पर इसका फैसला होता है। जुलाई से दिसंबर तक के आंकड़ों के अनुसार महंगाई दर (DA Hike) 55.99 प्रतिशत बन रही है। ऐसे में 56 होने में मात्र 0.01 की कमी है।

परंतु, नियमों के अनुसार केंद्र सरकार 0.50 से ऊपर जाने पर ऊपर वाले अंक को ही मानती है। ऐसे में 55.99 प्रतिशत को 56 ही माना जाएगा। इस प्रकार कर्मचारियों व पेंशनर्स के महंगाई भत्त और राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है। 

सैलरी पर पड़ेगा क्या असर
 

अगर महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ता है, तो 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी की सैलरी में 540 रुपये की प्रतिमाह की बढ़ौतरी होगी। वहीं 53% डीए (DA Hike) के हिसाब से फिलहाल महंगाई भत्ता 9,540 रुपये मिल रहा है, जोकि 56 प्रतिशत में 10080 रुपये हो जाएगा। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स तीन प्रतिशत बढ़ौतरी की ओर इशारा कर रही हैं, तीन प्रतिशत की बढ़ौतरी से 540 रुपये की मंथली बढ़ौतरी हो सकती है।