DA Hike : कर्मचारियों के लिए तगड़ी खुशखबरी, फिर बढ़ गया महंगाई भत्ता, एरियर के साथ खाते में आएंगे 3000 रुपये ज्यादा
DA Hike : कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी आई है। गर्मी के मौसम में कर्मचारियों को ठंडक देने वाली खबर है। कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो गया है। जी हां, महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की गई है, जिससे सैलरी सीधे तौर पर बढ़ेगी।

HR Breaking News (DA Hike) कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से समय समय पर कदम उठाए जाते रहे हैं। एक बार फिर से सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की खुशखबरी दी है। कर्मचारियों को इस बढ़ौतरी का बेसब्री से इंतजार था। कर्मचारियों के खाते में एरियर के साथ पैसा आएगा।
क्या होता है महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ता कर्मचारियों की सैलरी का एक प्रमुख अंग होता है। यह बेसिक सैलरी के आधार पर प्रतिशत में दिया जाता है। जिस कदर महंगाई बढ़ती जाती है, वैसे वैसे महंगाई भत्ते (DA Hike) में भी इजाफा भी होता रहता है।
हर साल सरकार की ओर से महंगाई भत्ता दो बार संशोधित किया जाता है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी समय के हिसाब से बढ़ती रहती है।
कैसे मापी जाती है महंगाई
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को तय करने के लिए सरकार की ओर से ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों को आधार बनाया जाता है। इसमें बेस ईयर और इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर महंगाई दर तय होती है।
यह आंकड़े श्रम ब्यूरो की ओर से हर महीने जारी किए जाते हैं, जिसमें हर छह महीने के औसत से महंगाई भत्ते (DA Hike) को कैलकुलेट किया जाता है। इसको केंद्र सरकार तय करती है, फिर इनके बाद राज्य सरकार भी इसे आगे चलकर लागू करती है।
दो प्रतिशत बढ़ा दिया महंगाई भत्ता
उत्तराखंड में सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों राजकीय विश्वविद्यालयों एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों और पेंशनर को तगड़ी खुशखबरी मिली है।
अब कर्मचारियों को 53 प्रतिशत की जगह 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA Hike) मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से दो प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी को मंजूरी दे दी गई है।
7वां वेतन आयोग के तहत मिलेगा लाभ
प्रदेश में 7वां वेतन आयोग के तहत सैलरी प्राप्त कर रहे उक्त कर्मचारियों व पेंशनर को बड़ी राहत मिली है। महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत किया गया है। कर्मचारयों को दो प्रतिशत (DA Hike)अतिरिक्त महंगाई भत्ता मिलेगा।
एरियर के साथ आएंगे खाते में पैसे
केंद्र सरकार की तरज पर प्रदेश सरकार ने भी महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का कदम उठाया है। राज्य के कर्मचारियों एवं शिक्षकों को यह लाभ 1 जनवरी 2025 से मिलेगा। यह 1 जनवरी से प्रभावी होगा। कर्मचारियों को पांच महीने के एरियर के साथ खाते में रुपये मिलेंगे।
जिस कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30 हजार रुपये होगी। उसको प्रति माह 600 रुपये महंगाई भत्ता (DA Hike) बढ़कर मिलेगा व मई की सैलरी में कर्मचारियों के खाते में चार माह के एरियर के साथ 3000 रुपये ज्यादा आएंगे।