home page

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत, सैलरी में इतनी होगी बढ़ौतरी

DA Hike : महंगाई भत्ते को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत हो जाएगा। इसके लिए आंकड़े भी आ गए हैं। महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी से सीधा सीधा सैलरी पर भी इफेक्ट पड़ेगा और सैलरी में भी बढ़ौतरी होगी।

 | 
DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत, सैलरी में इतनी होगी बढ़ौतरी

HR Breaking News (DA Hike) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता सैलरी का प्रमुख हिस्सा है। फिलहाल 7वां वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। परंतु, जल्द ही महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत होने वाला है। आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं। 

 


एआईसीपीआई के आंकड़े आए सामने
 

हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से जनवरी 2025 के महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55% किया गया है। कर्मचारियों को यह बढ़ौतरी रास नहीं आई थी। अब कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आ रही है।

 

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में मार्च के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े अहम रह सकते हैं। यह आंकड़े महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का इशारा कर रहे हैं।  


क्या आए हैं आंकड़े
 

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं। श्रम ब्यूरो की ओर से हर महीने मजदूरों के लिए महंगाई कितनी बढ़ी या घटी ये बताया जाता है।

इसी के आधार पर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) को तय किया जाता है। देश में 88 औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से इकट्ठा रिटेल कीमतों के आधार पर ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का आंकड़ा दर्ज किया जाता है। 

कितनी बढ़ गई महंगाई 
 

एआईसीपीआई के मार्च 2025 के महंगाई के आंकड़ों के अनुसार 0.2 पॉइंट आंकड़ा बढ़ा। महंगाई दर का आंकड़ा चढ़कर 143 पर पहुंच गया है। पिछले तीन महीने से यह कम हो रहा था, जो अब फिर बढ़ गया है। इससे कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते पर आशा की किरणें पढ़ी हैं। 

कितना हो सकता है महंगाई भत्ता
 

अब तक के आंकड़े के अनुसार ऐसा लग रहा है कि जुलाई 2025 से कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलने वाला महंगाई भत्ता (DA Hike) 57.91% के आस-पास बन सकता है। हालांकि यह ज्यादा बनने पर 58 प्रतिशत होगा। इससे पहले भी 55.99 प्रतिशत होने पर भी कर्मचारियों को 55 प्रतिशत ही दिया गया है।  

अगले तीन महीने के आंकड़े अहम
 

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफे के लिए आने वाले तीन महीनों के आंकड़े जरूरी हैं।  जुलाई 2025 का महंगाई भत्ता (DA Hike)इन्हीं आंकड़ों पर निर्भर करेगा। अगले तीन महीने यानी अप्रैल, मई और जून 2025 के महंगाई के आंकड़े पॉजिटिव में आते हैं तो महंगाई भत्ता (DA Hike) बढ़ना तय लग रहा है। 


कैसे तय होता है महंगाई भत्ता 
 

महंगाई भत्ते में संशोधन के लिए एक फॉर्मूला है। यह पिछले 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के औसत पर तय होता है। बता दें कि 7वें वेतन आयोग में फॉर्मूला उक्त है-  DA % = [(पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW) - 261.42] / 261.42 * 100 है। इसमें 261.42 वो नंबर है जिसे 7वें वेतन आयोग के टाइम बेस माना गया था। 

कितने प्रतिशत होगा महंगाई भत्ता
 

मार्च 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ता 57.06% बन रहा है। इसी प्रकार के आगे तीन महीने के आंकड़े भी रहते हैं तो भी 12 महीने का औसत थोड़ा सा बढ़ेगा। ऐसे में महंगाई भत्ता 57.86% के आस-पास पहुंच सकता है।

वहीं, अगले दिन महीनों में नंबर बढ़ता है तो महंगाई भत्ता (DA Hike) भी 58 प्रतिशत तक आराम से जा सकता है। यानी 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ सकता है। 

58 प्रतिशत हो सकता है कन्फर्म
 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महंगाई भत्ते को दशमलव (Decimal) में नहीं रखा जाता। अगर महंगाई भत्ता (DA Hike) 57.50% से ऊपर जाता है, तो सरकार उसे 58% कर सकती है। 57.50% से नीचे रहता है, तो 57% कर सकती है।

ऐसे में जुलाई में दो से तीन प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है। ऐसे में दो से तीन प्रतिशत की बढ़ौतरी होकर महंगाई भता 57 से 58 प्रतिशत रह सकता है। हालांकि 58 प्रतिशत की संभावनाएं ज्यादा दिख रही हैं। 

महंगाई हुई कम
 

वहीं, पिछले साल की तुलना में महंगाई कम हुई है। मार्च 2025 में महंगाई 2.95% रही है। यह मार्च 2024 में 4.20% थी। महंगाई कम होना अच्छी बात है। परंतु, महंगाई भत्ता महीने के औसत आंकड़ों पर निर्भर करता है और थोड़ा सा भी आंकड़ा बढ़ने पर भत्ता बढ़ने की संभावना ज्यादा हो जाती है।  


 
कितनी बढ़ेगी सैलरी
 

महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी से कर्मचारियों की सैलरी में भी बंपर बढ़ौतरी होगी। तीन प्रतिशत डीए बढ़ता है तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रुपये होने पर 540 रुपये प्रति महीना सैलरी में बढ़ जाएंगे। यानी कर्मचारियों के खाते में हर महीने 540 रुपये ज्यादा आएंगे। वहीं, किसी की बेसिक सैलरी 50,000 है, तो 3% महंगाई भत्ता बढ़ने से हर महीने 1,500 रुपये अधिक मिलेंगे।