hrbreakingnews.com

DA Hike : बेरंग रही कर्मचारियों की होली, अब कब बढ़ेगा महंगाईं भत्ता, आ गया बड़ा अपडेट

DA Hike :केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते पर बड़ा अपडेट आया है। कर्मचारियों के लिए आम तौर पर महंगाई भत्ते (DA Hike) का एलान होली से पहले होता आया है, लेकिन इस बार महंगाई भत्ते पर होली से पहले कोई ऐलान नहीं किया गया है। इससे महंगाई भत्ते के विषय में कर्मचारियों की होली बेरंग रह गई। अब महंगाई भत्ते का एलान कब होगा इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। 
 
DA Hike : बेरंग रही कर्मचारियों की होली, अब कब बढ़ेगा महंगाईं भत्ता, आ गया बड़ा अपडेट

HR Breaking News (DA Hike latest update) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता सैलरी का एक अहम हिस्सा होता है। महंगाई भत्ता हर साल दो बार संसोधित किया जाता है, जिसमें आम तौर पर महंगाई दर (DA Hike) बढ़ने के हिसाब से ही सैलरी भी बढ़ाई जाती है।

 

कर्मचारियों की सैलरी में अपडेट के लिए महंगाई भत्ते की बढ़ौतरी का एलान आम तौर पर मार्च में होली से पहले और अक्तूर के आसपास दिवाली से पहले किया जाता है। परंतु, इस बार कर्मचारियों के लिए होली से पहले कोई एलान नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों को झटका लगा है। दूसरी तरफ, महंगाई दर को आंकने वाले एआईसीपीआई के आंकड़ों पर भी कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी है। 

 

दिसंबर तक के आंकड़ों ने किया खेल


महंगाई भत्ते (DA Hike) को रिवाइज करने के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े मायने रखते हैं। इन आंकड़ों के अनुसार ही महंगाई भत्ता तय किया जाता है। नवंबर तक के आंकड़ों से मान कर चल रहे थे कि महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ेगा, लेकिन दिसंबर के आंकड़ों ने असमंजस में डाल दिया कि डीए में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी या तीन प्रतिशत की। 


कर्मचारियों को लगा झटका


कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में इजाफे पर आंकड़ों ने मुहर लगा दी है। लेकिन, कर्मचारियों को उम्मीद थी कि डीए में तीन से 4 प्रतिशत तक बढ़ेगा। परंतु, ऐसा होता नहीं दिख रहा है। 


 
एआईसीपीआई के आंकड़े आए सामने
 

महीना - आंकड़ा
जुलाई - 142.7
अगस्त - 142.6
सितंबर - 143.3
अक्तूबर - 144.5
नवंबर - 144.5 
दिसंबर - 143.7

एआईसीपीआई के आंकड़ों के अनुसार डीए


जुलाई 2024 - 53.64
अगस्त 2024 - 53.95
सितम्बर 2024 - 54.49
अक्टूबर 2024 - 55.05
नवंबर 2024 - 55.54
दिसंबर 2024 - 55.99

महंगाई भत्ते में दो या तीन प्रतिशत की बढ़ौतरी


केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 53 प्रतिशत डीए (DA Hike) मिल रहा है। वहीं, एआईसीपीआई के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर तक के आंकड़ों से दो से तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। नवंबर में 0.49 महंगाई दर बढ़ी है। वहीं, दिसंबर में महंगाई दर 0.44 प्रतिशत बढ़ी है। महंगाई दर 55.99 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसे 56 प्रतिशत किया जाएगा या फिर 55 पर ही रखा जाएगा, इसका फैसला केंद्रीय कैबिनेट की ओर से लिया जाएगा। हालांकि 0.50 से ऊपर आंकड़ों में ऊपर वाला अंक ही काउंट किया जाता है। 

खाते में एरियर के साथ आएगा रुपया


सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई 2024 से 53 फीसदी महंगाई भत्ता (DA Hike) मिल रहा है। इसका एलान अक्तूबर 2024 में हुआ था। आम तौर पर महंगाई भत्ता होली और दिवाली से पहले किया जाता है। परंतु होली से पहले इसका एलान नहीं हुआ। अब अगली कैबिनेट की बैठक में इसपर फैसला हो सकता है। कैबिनेट की अलगी बैठक अगले सप्ताह होगी, इसके बाद मार्च की सैलरी में दो माह के एरियर के साथ खाते में रुपया आएगा।  


कितनी बढ़ेगी सैलरी


7वां वेतन आयोग के तहत कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी  (DA Hike Basic Salary) 18000 रुपये है। वहीं फिलहला 53 प्रतिशत डीए के हिसाब से 9,540 रुपये ज्यादा मिल रहे हैं। वहीं, अगर डीए 56 प्रतिशत होता है। 10080 रुपये अधिक मिलेंगे तो यानी सैलरी (Salary DA Hike) में 540 रुपये की मंथली और 6480 वार्षिक बढ़ौतरी होगी। वहीं, अगर बढ़ोतरी केवल दो प्रतिशत होती है तो डीए में 360 रुपयों का ही इजाफा होगा। यानी की महंगाई भत्ता 9900 रुपये प्रति माह हो जाएगा।