home page

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी अपडेट, जुलाई में इतना बढ़ेगा DA

July DA Hike News :महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इस बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए सरकार साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रिवाइज्ड करती है। अब हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए (DA Hike Update)से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके तहत केंद्रीय कर्मचारियों को को जुलाई 2025 में बंपर DA की बढ़ौतरी का फायदा मिल सकता है। 

 | 
DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी अपडेट, जुलाई में इतना बढ़ेगा DA

HR Breaking News (DA Hike) बढ़ती महंगाई में कर्मचारियों की परचेजिंग पावर को बनाए रखने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ता (DA) भी दिया जाता है, जिसे साल में दो बार रीवाइज किया जाता है।

 

अब मार्च में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत  की बढ़ौतरी की गई थी, लेकिन उस समय कर्मचारी थोड़े नाखूश थे, लेकिन अब जुलाई के डीए (DA hike from July )को लेकर सरकार जल्द ही कुछ ऐसा ऐलान कर सकती है, जिससे कर्मचारियों का दिल खुश हो जाएगा। 

 

क्या कहते हैं मई के AICPI आंकड़ें
 

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों (Central employees )को जुलाई 2025 से 4 प्रतिशत DA की बढ़ोतरी का लाभ मिल सकती है, जिसके बाद मौजूदा 55 परसेंट से बढ़कर 59 परसेंट हो जाएगा।

अब तक मई 2025 में औद्योगिक श्रमिकों के लिए AICPI-IW (All India Consumer Price Index) आंकड़े आ गए हैं, जिसके बाद इंडेक्स 0.5 अंक बढ़कर 144 पर पहुंच गया है, जो मार्च में 143 पर था और अप्रैल में 143.5 पर था।

अगर जुन के इंडेक्स  में भी इसी तरह की तेजी रहती है तो यह 144.5 तक पहुंच सकता है। इस हिसाब से देखें तो AICPI-IW का 12 महीने का औसत लगभग 144.17 तक पहुंचने के आसार है। 

कैसे काम करता है AICPI-IW इंडेक्स
 

आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर AICPI-IW इंडेक्स से डीए कैसे केलकुलेट (DA from AICPI-IW index) किया जाता है तो बता दें कि सरकार AICPI-IW इंडेक्स का यूज महंगाई को ट्रैक करने, महंगाई भत्ते को विनियमित करने और पॉलिसी बनाने के लिए करती है।

AICPI-IW में इजाफे का अर्थ है कि औद्योगिक श्रमिकों के जीवनयापन पर खर्च बढ़ गया है और महंगाई भत्ता इसिलिए बढ़ाया जाता है ताकि  इसे बैलेंस किया जा सकें।

महंगाई भत्ते को साल में दो बार एक बार जनवरी और दूसरी बार जुलाई में रीवाइज (DA hike from July 2025 ) किया जाता है, जो पिछले 12 महीनों के औसत AICPI-IW डेटा पर आधारित होता है। 

कर्मचारियों को कितना होगा फायदा


डीए हाइक (July DA Hike News)का असर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी पर भी सीधा पड़ता है। इससे कर्मचारियों की पीएफ और ग्रैच्युटी में भी इजाफा होता है। हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से समझाते हैं।

जैसे कि मान लीजिए कि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी (Basic salary of employee)18000 रुपये है और डीए को बढ़ाकर 55 परसेंट से 59 परसेंट कर दिया जाता है, तो इससे उस कर्मचारी को महंगाई भत्ते के रूप में पूरे 10620 रुपये का फायदा होगा, जबकि फिलहाल में इस बेसिक सैलरी के हिसाब से  9,900 रुपये मिलते हैं। यानी कि देखा जाए तो हर महीने कर्मचारियों की सैलरी में 720 रुपये का इजाफा हो जाएगा।


वहीं, इसी तरह से कर्मचारी की बेसिक सैलरी (Employees Basic Pay)50000 रुपये है, तो 29500 रुपये का डीए हाइक मिलेगा, जबकि अभी फिलहाल 27500 रुपये मिलते हैं। यानी कि सीधे तौर पर देखा जाए तो कर्मचारियों को सीधा 2000 रुपये का फायदा होगा।

News Hub