DA Hike in 2025 : नए साल पर इतना बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, AICPI के आंकड़े हुए जारी
DA Update for 2025 : नए साल के शुरुआत में केंद्रीय कर्मचारियों को DA बढ़ौतरी की सौगात मिलने वाली है। इसका केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक AICPI (All India Consumer Price Index) के आंकड़े जारी न होने के कारण महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी के ऐलान में देरी हो रही थी। अब AICPI के आंकड़े आने के साथ यह भी तय हो गया है कि महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ौतरी होनी है। आइये जानते हैं पूरी डिटेल।
Hr Breaking News (DA Hike 2025) : साल 2024 बीतने व नए वर्ष 2025 के आगमन के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भारी बढ़ौतरी (DA Hike) होने जा रही है। बता दें कि सरकार की ओर से साल में 2 बार डीए में बढ़ौतरी की जाती है। यह बढ़ौतरी AICPI के आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए की जाती है।
अब ये आंकड़ा भी जारी हो गया है। इसलिए AICPI के आंकड़े आने पर कर्मचारियों का यह संशय भी दूर हो गया है कि सरकार अब डीए (DA 2025) में कितने फीसद की बढ़ौतरी करेगी, जानिये इस खबर में।
लाखों कर्मचारियों व पेंशनर्स को होगा लाभ
जैसे ही जनवरी 2025 में केंद्रीय कर्मचारियों को दिए जाने वाले डीए में बढ़ौतरी (7th Pay Commission DA Hike 2025) होगी, वैसे ही इसका फायदा लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा। कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में कितनी वृद्धि होगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। हाल ही में AICPI (ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) के आंकड़े जारी किए गए हैं, जो इस बढ़ौतरी के संभावित आंकड़े का संकेत देंगे।
कर्मचारी संगठनों और अधिकारियों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बढ़ौतरी का सीधा असर कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अब अगला महंगाई भत्ता जनवरी 2025 (january 2025 DA kab badhega) से लागू होना है।
कर्मचारियों को यह है उम्मीद
पहले कई कर्मचारी संगठन अनुमान लगा रहे थे कि 8वें वेतन आयोग और 2025 में जनवरी के डीए (DA hike update) को लेकर सरकार फरवरी में पेश किए जाने वाले बजट में घोषणा कर सकती है, लेकिन अब महंगाई भत्ता बढ़ौतरी का ऐलान मार्च 2025 में होने की उम्मीद है।
इस दिन की जा सकती है यह घोषणा
केंद्र सरकार (centeral government)द्वारा जब भी कर्मचारियों और पेंशनरों के DA/DR में संशोधन या बढ़ोतरी की जाती है तो AICPI इंडेक्स के छमाही आंकड़ों को ध्यान में रखा जाता है। डीए को हर साल जनवरी और जुलाई माह से संशोधित किया जाता है। इसमें देरी होने पर एरियर दिया जाता है। साल 2024 में जनवरी का डीए 4 प्रतिशत और जुलाई का 3 प्रतिशत DA बढ़ा था। दिसंबर 2023 तक 46 प्रतिशत डीए बढ़ा था जो 2024 में दो बार बढ़ौतरी के बाद 53 प्रतिशत हो गया है।
यह 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत हुआ था। अब अगली डीए बढ़ौतरी भी सातवें वेतन के तहत ही होगी। इसकी घोषणा भी बजट 2025 (budget 2025) में की जा सकती है। इसके बाद राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ौतरी का फैसला ले सकती हैं।
महंगाई भत्ते में होगी इतनी बढ़ौतरी
इस समय केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA update news) मिल रहा है। हर बार डीए का निर्धारण AICPI (Consumer Price Index of Industrial Workers) के आंकड़ों पर होता है।
अब तक के उपलब्ध जुलाई से अक्टूबर तक के आंकड़ों के अनुसार, AICPI सूचकांक 144.5 तक पहुंच गया है और डीए स्कोर बढ़कर 55.05 प्रतिशत हो गया है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महंगाई भत्ते में इस बार 3 प्रतिशत का इजाफा (DA Hike) हो सकता है।
इन राज्यों में भी बढ़ेगा DA
केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (DA and DR hike) में वृद्धि करने के बाद अब मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशन प्राप्त करने वालों को भी इसके लाभ की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते (dearness allowance) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है, जिससे राज्य के करीब 28 लाख कर्मचारी और पेंशन प्राप्त करने वाले 56 प्रतिशत डीए का लाभ उठा सकेंगे।
यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी और उनके खर्चों को कम करने में मददगार हो सकती है। आमतौर पर केंद्र सरकार की ओर से डीए (2025 DA news)में बढ़ौतरी के बाद ही राज्य सरकारें भी अपने राज्य कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ौतरी का कदम उठाती हैं। ऐसे में एमपी और यूपी के अलावा और भी राज्य सरकारें अगले साल डीए (DA latest update)में बढ़ौतरी कर सकती हैं।
महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का ड्राफ्ट तैयार
केंद्र सरकार की ओर से डीए बढ़ाने जाने के बाद नए साल में मध्य प्रदेश (MP me DA kab bdhega) की सरकार भी प्रदेश के 7.50 लाख सरकारियों और अधिकारियों को डीए का तोहफा दे सकती है। जनवरी 2025 से सरकार 3 फीसदी डीए बढ़ा सकती है। बताया जा रहा है कि वित्त विभाग द्वारा इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जिसे जनवरी 2025 के बाद किसी भी समय कैबिनेट की मीटिंग में इसे रखा जा सकता है।
फिलहाल एमपी (MP DA news) में राज्य कर्मचारियों का डीए 50 प्रतिशत है, इस वृद्धि के बाद डीए 53 प्रतिशत पहुंच जाएगा। हालांकि बजट में 56 प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ते (Dearness allowance) का प्रावधान है। लेकिन अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का जुलाई 2024 से डीए 53 प्रतिशत पहले ही किया जा चुका है। इसकी तुलना में मध्य प्रदेश के कर्मचारियों अभी भी 50 प्रतिशत ही डीए का लाभ मिल रहा है। इसे बढ़ाए जाने की कर्मचारी निरंतर मांग कर रहे हैं।
DA और DR में ऐसे होती है बढ़ौतरी
अब तक के नियम को देखें तो सरकार हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई से महंगाई भत्ते में संशोधन (Dearness allowance hike)करती है। यह अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी All India Consumer Price Index के 12 महीने में औसत रूप से हुई बढ़ौतरी के आधार पर की जाती है।यह प्रावधान औद्योगिक श्रमिकों के लिए है।
ऐसे होती है महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन (DA calculation)
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए - DA percent = [(Average of AICPI (आधार वर्ष 2001 = 100) पिछले 12 माह के लिए – 115.76)/115.76] x 100
पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए - DA ऐसा होता है कैलकुलेट- DA% = [(Average of AICPI (आधार वर्ष 2001 = 100) पिछले 3 माह के लिए – 126.33)/126.33] x 100।