home page

DA Hike : हो गया मालूम, जनवरी 2026 से इतना हो जाएगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

DA Hike in January 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों को नए वेतन आयोग के टाइम में 7वें वेतन आयोग के तहत ही महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का इंतजार है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ौतरी की जाएगी। इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है। चलिए जानते हैं रिपोर्ट के आंकड़ों के आधार पर कि महंगाई भत्ते में कितना इजाफा होगा। 

 | 
DA Hike : हो गया मालूम, जनवरी 2026 से इतना हो जाएगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

HR Breaking News (DA Hike Update) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अभी महंगाई भत्ते पर नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। इन आंकड़ों के अनुसार अनुमान लगाया जा सकता है कि कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होने वाला है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ता कितना बढ़ने वाला है। चलिए जानते हैं इन आंकड़ों के बारे में- 

 


जनवरी में कितना बढ़ेगा कर्मचारियों का डीए
 

जुलाई 2025 में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी के बाद वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का DA (DA of central employees) 58 प्रतिशत चल रहा है। इसके साथ ही आपको बता दें कि 31 दिसंबर 2025 को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है। इस वजह से आशा है कि इस बार सरकार जुलाई में महंगाई भत्ते में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि, अभी आंकड़े बता रहे हैं कि बढ़ौतरी 2 प्रतिशत तक की ही हो सकती है। 

 

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े जरूरी
 

बता दें कि लेबर मिनिस्ट्री के तहत लेबर ब्यूरो की ओर से दिसंबर 2025 तक के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (Consumer Price Index for Industrial Workers) की ओर से डेटा जारी किया गया है, जिसके अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों के जनवरी के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है।  

जानिए कैसे बढ़ता है डीए


आप सोच रहे होंगे कि आखिर महंगाई भत्ते का केलकुलेशन (Calculation of dearness allowance) कैसे होता है तो आपको बता दें कि 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता (dearness allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) की कैलकुलेशन 12 महीनों के CPI-IW डेटा के एवरेज पर तय की जाती है। महंगाई भत्ता (DA Hike Updates) कर्मचारियों को इसलिए दिया जाता है ताकि महंगाई के असर को कम किया जा सके। वैसे तो साल का पहला डीए हाईक मार्च में किया जाता है, जो लागू  1 जनवरी से होता है। वहीं, दूसरी बढ़ोतरी अक्टूबर या नवबंर में दिवाली के आस-पास होती है, जो 1 जुलाई से लागू होती है।