DA Hike January 2025 : महंगाई भत्ते 2% की बढ़ौतरी से सैलरी में 24,000 का इजाफा, एरियर के साथ इतनी आएगी सैलरी
DA Hike January 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्त को लेकर बड़ा एलान हो गया है। केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार आखिर खत्म हो गया है। महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ौतरी से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और पेंशनभोगियों की पेंशन में तगड़ा इजाफा होगा। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को मंजूरी से आइए जानते हैं कि सैलरी में कितना इजाफा होगा।

HR Breaking News (DA Hike January 2025) केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यकीनन कर्मचारियों की मांग के अनुसार नहीं बढ़ा है, लेकिन कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी होना तय है। केंद्रीय कर्मचारियों को कम से कम तीन प्रतियश या फिर चार प्रतिशत महंगाई (DA Hike January 2025) भत्ते की उम्मीद थी।
0.01 ने बिगाड़ा सारा खेल
महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी को ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर तय किया गया है। इससे ही कर्मचारियों को नुकसान हुआ है। केंद्रीय कर्मचारियों (DA Hike January 2025) के महंगाई भत्ते के लिए जुलाई से दिसंबर तक के आंकड़ों से महंगाई भत्ता तय होना था।
नवंबर तक लग रहा था महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ना कन्फर्म है। परंतु, दिसंबर में महंगाई दर में कमी आई और आंकड़ा 55.99 पर रुक गया। इससे केंद्रीय कर्मचारियों को .01 की कमी से पूरे एक प्रतिशत का नुकसान हुआ और महंगाई भत्ता 56 प्रतिशत की बजाय मात्र 55 प्रतिशत रह गया।
आखिरी बार 2018 में हुई थी इतनी कम वृद्धि
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अंतिम बार 2018 में इतनी कम वृद्धि हुई थी। उस बार भी 2 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। 2018 के बाद से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 या 4 प्रतिशत ही बढ़ा है। महंगाई भत्ता में (DA Hike) आखिरी बार अक्तूबर में बढ़ौतरी की गई थी और सैलरी में 3 प्रतिशत डीए बढ़ाया गया था। इससे डीए 53 प्रतिशत से 56 प्रतिशत हो गया था।
कितनी हो जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी से सैलरी में बढ़ौतरी तय है। चाहे महंगाई भत्ता एक प्रतिशत बढ़े या दो या तीन, सैलरी तो बढ़ेगी ही। कर्मचारियों को बेसिक सैलरी में प्रतिशत के हिसाब से महंगाई भत्ता (DA Hike) मिलता है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 53 प्रतिशत डीए मिल रहा था, जिसे अब 55 प्रतिशत कर दिया गया है।
यानी 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये है तो उसकी सैलरी (DA Hike) में प्रति महीना 1 हजार रुपये की बढ़ौतरी हुई है, वहीं साल में देखें तो कर्मचारी को 12 हजार रुपये का लाभ मिलेगा।
यानी कर्मचारी की सैलरी में 12 हजार रुपये का इजाफा सालाना मिलेगा। इसी प्रकार किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी एक लाख होगी तो, उससे हर महीने 2 हजार रुपये का लाभ मिलेगा, वहीं सालाना 24 हजार रुपये का लाभ मिलेगा।
दो महीने के एरियर के साथ आएगी खाते में सैलरी
केंद्रीय कर्मचारयों के बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी 2025 से प्रभावी माना जाएगा। कर्मचारियों को मार्च की सैलरी के साथ दो महीने का एरियर भी मिलेगा। यानी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 1 लाख रुपये है तो उसको महंगाई भत्ते (DA Hike) में प्रति माह 2 हजार रुपये ज्यादा मिलेंगे और मार्च की सैलरी में 6 हजार रुपये ज्यादा आएंगे।