home page

DA Hike July 2025 : महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी पर लगी फाइनल मुहर, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में इतना होगा इजाफा

DA Hike July 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जुलाई में खुशी की खबर आ गई है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी होना तय हो गया है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होने वाला है। केंद्रीय कर्मचारियों को इतना इजाफा मिलेगा, जितना सोचा नहीं होगा।

 | 
DA Hike July 2025 : महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी पर लगी फाइनल मुहर, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में इतना होगा इजाफा

HR Breaking News (DA Hike July 2025) केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफे की खुशखबरी आ गई। हर साल दो बार बढ़ाए जाने वाले महंगाई भत्ते में दूसरी बढ़ौतरी का समय आ गया है। कर्मचारियों को इस बढ़ौतरी से तगड़ा लाभ होने वाला है।

 

 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता सैलरी (DA in Salary) का अहम हिस्सा है। यह कर्मचारियों को उनकी वास्तविक सैलरी दिखाता है। इससे कर्मचारियों को ग्रेच्यूटी और पीएफ में भी लाभ मिलता है।

7वें वेतन आयोग के तहत है अंतिम बढ़ौतरी
 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग (DA in 7th pay commission) के तहत यह अंतिम बढ़ौतरी दी जाएगी। इससे केंद्रीय कर्मचारियों को अच्छा खासा लाभ मिलेगा।

केंद्र सरकार के कर्मचारी इस बढ़ौतरी से अपनी महंगाई के हिसाब से जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। कर्मचारियों के लिए यह बड़ी बढ़ौतरी होगी। 

मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर इतनी होगी बढ़ोतरी 


केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी (Salary hike) में अच्छी खासी बढ़ोतरी होने जा रही है। अब तक के आए मुद्रास्फीति (DA) के आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने की प्रबल संभावना है।

ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike July 2025) 55% से बढ़कर 59% हो जाएगा। जुलाई 2025 से यह बढ़ोतरी लागू होगी। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भी इससे तगड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। 

एआईसीपीआई का यहां आया है डाटा 


हाल ही में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का आंकड़े सामने आए हैं। इनके अनुसार महंगाई भत्ता (AICPI DA Hike) 59% होने की संभावना बन रही है। औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़े हर महीने पेश किए जाते हैं।

मई महीने में 0.5 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 144 पर चला गया है। लगातार पिछले 3 महीने से भी सूचकांक (AICPI May 2025) बढ़ता जा रहा है। मार्च में यह 143 था जो अब 144 पर हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि जून में यह 144.5 हो जाएगा जिससे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी संभव होगी। 

कितने प्रतिशत बन रहा है महंगाई भत्ता 


हाल ही में आए आंकड़ों के अनुसार अगर जून में 144.5 अंक पर ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) का आंकड़ा पहुंच जाता है तो यह 12 महीने की औसत के हिसाब से 144.17 के पास पहुंच जाएगा। ऐसे में 7वें वेतन आयोग (7th pay commission da hike) के तहत फार्मूला लगाने पर यह 58.85% हो जाएगा। इसको सरकार 59% कर सकती हैं। 

कब होगी महंगाई भत्ते की घोषणा 
 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (mahangai bhatta) की घोषणा सरकार अक्टूबर नवंबर में कर सकती है। आमतौर पर दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (DA hike july 2025) की घोषणा की जाती है।

ऐसे में इस बार भी दिवाली से पहले इसकी घोषणा की जा सकती है। कर्मचारियों को अतिरिक्त देरी होने के चलते इसका एरियर दिया जाएगा और इसे जुलाई 2025 से ही प्रभावी माना जाएगा।

कितनी हो जाएगी कर्मचारियों की सैलरी 


केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी (Salary hike) की बात करें तो महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में 720 रुपए प्रति महीने के हिसाब से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। यह बढ़ोतरी न्यूनतम बेसिक सैलरी (Minimum basic salary) 18000 रुपए वाले कर्मचारियों की होगी।

बाकी कर्मचारियों की सैलरी में उनके न्यूनतम बेसिक सैलरी के हिसाब से बढ़ोतरी दी जाएगी। किसी की सैलरी एक लाख होगी तो उसकी सैलरी में 4000 प्रति महीना (DA Hike per month) की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।