DA Hike July 2025 : जुलाई 2025 के डीए पर कर्मचारियों को मिल गई खुशखबरी, 8640 रुपये वेतन में बढ़ौतरी
DA Hike 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने जा रही है। जुलाई 2025 में कर्मचारियों के लिए यह खुशखबरी आई है। एक करोड़ 20 लाख के करीब केंद्रीय कर्मचारियों के जनवरी 2025 के झटके का असर अब कम होगा। केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) को हर महीने सैलरी में लाभ मिलेगा।

HR Breaking News (july 2025 da hike) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। देश के 1 करोड़ 20 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी का रास्ता खुल गया है।
महंगाई भत्ते (dearness allowance increase) में बढ़ौतरी कन्फर्म हो गई है। महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी से पेंशनर्स और सेवारत कर्मचारियों को बराबर का लाभ मिलेगा।
इस डेटा से महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी हुई कन्फर्म
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike Latest Update) में बढ़ौतरी कन्फर्म हो गई है। यह ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आंकड़ों के आधार पर हुई है।
इन आंकड़ों ने क्लीयर कर दिया है कि कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (Mahngai Bhatta 2025) में बढ़ौतरी अवश्य देखने को मिलेगी। कितनी बढ़ौतरी होती है, यह भी इन्हीं आंकड़ों (DA Update) पर निर्भर करता है।
क्या आए हैं ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के मार्च के आंकड़े देखे हुए हैं 143 अंक हैं। जबकि अप्रैल में 0.5 बढ़कर 143.5 हो गया है। मई महीने में यह आंकड़ा 144 पर पहुंच गया है।
जून में भी इसी कदर बढ़ोतरी (DA Hike) होती गई तो यह 144.5 बन सकता है। ऐसे में 12 महीने का औसत ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 144.17 होगा। इससे महंगाई भत्ता 58.85% होगा।
सरकार इसको 0.50 से ऊपर होने के चलते 59% कर सकती है। हालांकि यह पूरी तरीके से सरकार पर निर्भर करता है कि छोटा नंबर उठाती है या बड़ा।
कैसे कैलकुलेट होता है महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ता सातवें वेतन आयोग के तहत फार्मूले के तहत तय (DA Hike calculation) किया जाता है। इसमें 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े और बेस ईयर जरूरी होता है।
यह बेस वैल्यू के आधार पर काम करता है। जितना ज्यादा ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) होगा, इतनी ही ज्यादा महंगाई के हिसाब से महंगाई भत्ता बढ़ जाएगा
घोषणा कब होगी
महंगाई भत्ते (DA Hike) में बढ़ोतरी की घोषणा अक्टूबर से नवंबर तक हो सकती है। दिवाली से पहले इसकी घोषणा की जाती है। जुलाई से दिसंबर तक 2025 का आखिरी महंगाई भत्ता होगा।
अगर अक्टूबर में घोषणा की जाती है तो अतिरिक्त समय का एरियर दिया जाएगा। इसे जुलाई 2025 से ही मान्य माना जाएगा। 7वें वेतन आयोग के तहत यह अंतिम महंगाई भत्ते का संशोधन है।
कर्मचारियों को मिलेगा डबल फायदा
केंद्रीय कर्मचारियों को डबल फायदा मिलेगा। 8वें वेतन आयोग अभी लागू नहीं हुआ है। इसे 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इस तारीख के हिसाब से एरियर दिया जाएगा। 8वें वेतन आयोग का भी इंतजार बढ़ता जा रहा है।
दूसरी ओर जुलाई 2025 का महंगाई भत्ता अगर ज्यादा बढ़ता है तो 2025 के बाद 2026 में 8वें वेतन आयोग में सैलरी (Salary Hike) में भी थोड़ी ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।
4% की होगी बढ़ोतरी
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike 4%) में 4% की बढ़ोतरी हो सकती है। जनवरी 2025 के महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की गई थी। इससे कर्मचारियों को निराशा हाथ लगी थी।
कर्मचारियों को 3 से 4 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद थी। यह उम्मीद इस बार कर्मचारियों की पूरी हो सकती है। 4% महंगाई भत्ता (DA Increase) बढ़ाने के साथ ही न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए लेने वाले कर्मचारियों को हर महीने 720 रुपए ज्यादा मिलने लगेंगे। वहीं सालाना बढ़ोतरी देखे तो कर्मचारियों को 8640 रुपए ज्यादा मिलेंगे।