hrbreakingnews.com

DA Hike July 2026 : कर्मचारियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने की उम्मीद, 26928 रुपये तक बढ़ेगी सैलरी

DA Hike July 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते पर इस बार बड़ा अपडेट आ रहा है। कर्मचारियों की सैलरी में 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने की पूरी उम्मीद है। इससे कर्मचारियेां की सैलरी में 26928 रुपये तक का इजाफा होना संभव है। ऐसा पहली बार हो सकता है कि कर्मचारियों की सैलरी में एकसाथ इतनी बढ़ौतरी हो। चलिए इस लेख में जानते और समझते हैं पूरा कैलकुलेशन -
 
DA Hike July 2026 : कर्मचारियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने की उम्मीद, 26928 रुपये तक बढ़ेगी सैलरी

 

HR Breaking News (Employees DA Hike 2026) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े सुखद साबित हो सकते हैं। जुलाई 2026 का AICPI का आंकड़ा 64% होने की पूर्ण संभावना है। इससे लेवल 1 से लेकर लेवल 10 के कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता बढ़ने का अनुमान है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में उम्मीद से भी ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है। 

 

एक करोड़ 15 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ (DA Hike)


महंगाई भत्ते (DA Hike latest Update) में बढ़ोतरी का एक करोड़ 15 लाख कार्यरत और सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को लाभ होगा। देश में 50 लाख के करीब कर्मचारी कार्यरत है तो 65 लाख के करीब सेवानिवृत हो चुके हैं। इन सभी को फिलहाल जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की आस है। 

 

 

कब हो सकता है महंगाई भत्ते (Employees Salary Hike) में बढ़ोतरी का ऐलान 


महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान (DA Hike announcement) अगले महीने होने की संभावना बन रही है। 11 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रही है, वहीं 20 अक्टूबर को दशहरा है। दशहरे के आसपास या नवरात्रियों के बीच में केंद्र सरकार कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। फिलहाल तक के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े कर्मचारियों के हित में साबित हो रहे हैं। कर्मचारियों को सरकार भी जल्द बढ़ोतरी की गुड न्यूज दे सकती है। 

 

 

1 जुलाई से ही होगा प्रभावी (DA Hike Date)


महंगाई भत्ता बढ़ाया जाने के बाद इसको 1 जुलाई (DA Hike July 2026) से ही प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। पिछले इतिहास की तरह ही कर्मचारियों को 3 महीने के बकाया के साथ महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। गौरतलब है कि हर साल सरकार की तरफ से दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। पहली बढ़ोतरी जनवरी तो दूसरी जुलाई से ही लागू होती है। 

 

 

क्या कहते हैं महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आंकड़े (DA Hike AICPI Index)


महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के जो आंकड़े फिलहाल सामने आ रहे हैं, उसके अनुसार 64% महंगाई भत्ता होने की पूर्ण संभावना है। जुलाई के आंकड़ों के अनुसार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 153.2 पर पहुंच गया है। फिलहाल कर्मचारियों को बेसिक सैलरी पर 60% महंगाई बता दिया जा रहा है। इन आंकड़ों के अनुसार 64% होने पर महंगाई दर महंगाई भत्ते को भी प्रभावित करेगी और यह 4% बढ़कर 64% पर पहुंच जाएगी। बढ़ोतरी का लाभ 7वें वेतन आयोग के तहत ही दिया जाएगा। 

सैलरी में कितना होगा इजाफा (Salary Hike)


महंगाई भत्ते से पूरी इन हैंड सैलेरी (In Hand Salary govt employees) में इजफा 4% नहीं होगा। यह इजाफा बेसिक सैलरी पर होता है। अलग-अलग लेवल पर कर्मचारियों की अलग-अलग बेसिक सैलरी है, तो बढ़ोतरी भी उसी के अकॉर्डिंग होगी। जिस कर्मचारी की जितनी ज्यादा बेसिक सैलरी होगी, उतनी ही अधिक बढ़ोतरी हो जाएगी।

लेवल 1 के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी (Level 1 employees DA Hike)


4% महंगाई भत्ता बढ़ने से लेवल एक (Level 1 employees DA Hike) के कर्मचारियों की मंथली सैलरी 720 रुपए बढ़ेगी, क्योंकि लेवल एक के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 रुपए है। सालाना वृद्धि की बात करें तो यह 8,640 रुपए की होगी। मंथली सैलरी में फिलहाल 60% डीए मिल रहा है, जिससे लेवल 1 के कर्मचारियों की सैलरी 28800 रुपये बनती है जो बढ़कर 29,520 रुपये हो जाएगी। 

लेवल 5 के कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा (Level 5 employees DA Hike)


लेवल 5 (Level 1 employees DA Hike) के कर्मचारियों को फिलहाल 29,200 बेसिक सैलरी मिलती है। 4% महंगाई भत्ता बढ़ने से बेसिक सैलरी में 1168 रुपए जुड़ जाएंगे। वहीं फिलहाल 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते के हिसाब से फिलहाल महंगाई भत्ता और बेसिक सैलरी 46720 रुपए बनते हैं जो बढ़कर 47888 रुपए हो जाएंगे। वहीं सालाना वृद्धि की बात करें तो 14016 रुपए की बढ़ोतरी होगी। 

लेवल 6 के कर्मचारियों की सैलरी (Level 6 employees DA Hike)


लेवल 6 (Level 6 employees DA Hike) के कर्मचारियों की फिलहाल बेसिक सैलरी 35400 है। इसके हिसाब से मंथली 1416 रुपए की बढ़ोतरी होगी। वहीं, सालाना बढ़ोतरी की बात करें तो यह 16,992 रुपए की होगी। फिलहाल 60% के हिसाब से कर्मचारियों को बेसिक सैलरी के साथ महंगाई भत्ता समेत 56640 मिलते हैं जो बढ़कर 58056 हो जाएंगे। 

लेवल 7 के कर्मचारियों की सैलरी (Level 7 employees DA Hike) 


महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी अगर 4% की होती है तो लेवल 7 (Level 7 employees DA Hike) के कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ता 1796 बढ़ जाएगा। लेवल 7 पर बेसिक सैलरी 44900 है। 60% महंगाई भत्ते के हिसाब से इनको फिलहाल महंगाई भत्ते और बेसिक सैलरी के साथ 71840 रुपए प्रति महीना मिलते हैं, जो बढ़कर 73636 प्रति महीना हो जाएंगे। वहीं सालाना बढ़ोतरी की बात करें तो 21552 की बढ़ोतरी होगी।

लेवल 8 कर्मचारियों की सैलरी  (Level 8 employees DA Hike)


फिलहाल लेवल 8 (Level 8 employees DA Hike) कर्मचारियों को 47600 बेसिक सैलरी मिलती है, इसमें 4% के हिसाब से 1904 महंगाई भत्ता बढ़कर मिलेगा जो सालाना 22848 बनता है। वहीं फिलहाल 60% महंगाई भत्ते के हिसाब से इनको 76160 बेसिक सैलरी प्लस महंगाई भत्ता मिलता है। वहीं यह अब बढ़कर 78064 हो जाएगा।

लेवल 10 के कर्मचारियों की सैलरी (Level 10 employees DA Hike) 


लेवल 10 (Level 10 employees DA Hike) के कर्मचारियों को फिलहाल 56100 रुपए बेसिक सैलरी मिलती है, इसमें 2244 महंगाई भत्ता मंथली बढ़ जाएगा। वहीं, सालाना महंगाई भत्ते में 26928 रुपए की बढ़ोतरी होगी। कर्मचारियों को फिलहाल 60% के हिसाब से 89760 रुपए सैलरी मिलती है जो बढ़कर 92004 रुपये मंथली हो जाएगी। 

कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ते की तरह ही, इसी प्रकार के कैलकुलेशन से पेंशन (DA Hike in Pension) में भी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा इन हैंड सैलेरी तो और भी ज्यादा होगी, क्योंकि इसका असर पीएफ, ग्रेच्युटी पर भी पड़ेगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद जल्द ही कर्मचारियों को यह उपहार मिल सकता है।