home page

DA hike Latest Update : महंगाई भत्ते में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी में 4 हजार से ज्यादा होगा इजाफा

DA hike Latest Update : कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता काफी महत्वपूर्ण है। महंगाई भत्ते में इजाफे को लेकर कर्मचारियों के अंदर लगातार सवाल बना हुआ है कि कितना इजाफा होगा। वहीं, रिपोर्ट्स कर्मचारियों को खुश कर देने वाली हैं। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 हजार से ज्यादा का इजाफा होने की उम्मीद है। 

 | 
DA hike Latest Update : महंगाई भत्ते में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी में 4 हजार से ज्यादा होगा इजाफा 

HR Breaking News (DA Hike) केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों के लिए लगातार बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्रीय कर्मचारियों की ओर से महंगाई भत्ते में इजाफा किया जाना है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितना इजाफा होता है, यह अभी देखने वाली बात होगी। हम आपको अब तक के आए आंकड़ों के अनुसार कुछ अनुमान बताने जा रहे हैं।  

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े आए सामने


महंगाई भत्ते को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए रिपोर्ट में कुछ आंकड़े पेश किए गए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ते (DA) के आंकलन के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस (AICPI) इंडेक्स के आंकड़े लिए गए हैं। एआईसीपीआई (AICPI) की तरफ से जुलाई से दिसंबर तक के 6 महीने के आंकड़े आए हैं। कर्मचारियों को आने वाले छह महीने में सैलरी में इजाफा देखने को मिलेगा। बता दें कि एआईसीपीआई (DA Hike formula) के हर छह महीने के आंकड़ों के औसत आंकड़े से महंगाई भत्ते (DA calculation) की गणना की जाती है।  

2 प्रतिशत बढ़ौतरी का अनुमान


इस बार कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में कुछ ज्यादा तो नहीं, परंतु 2 प्रतिशत के इजाफे का अनुमान है। महंगाई भत्ते (DA Hike) की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों के आधार पर की जाती है। अब महंगाई भत्ता (DA revised) संशोधन एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्स के दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के लिहाज से रिलिज होगा। इन आंकड़ों से महंगाई भत्ते (DA Hike update) में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी कन्फर्म (DA arrears) हो चुकी है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी होनी बाकी है।   

बढ़कर कितना हो जाएगा कर्मचारियों का डीए 


अब तक के आंकड़ें देखें तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike update) 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। दिसंबर के एआईसीपीआई (AICPI) के आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ते की दर बढ़ी है। इसके चलते महंगाई भत्ता (DA hike) 60 प्रतिशत को पार कर रहा है। जोकि 60 प्रतिशत ही कन्फर्म हो रहा।  क्योंकि सरकार की तरफ से राउंड फीगर में ही बढ़ौतरी की जाती है। 

एरियर भी दिया जाएगा


केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 6 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। अगला महंगाई भत्ता (DA arrears) 1 जनवरी 2026 से लागू होना है, लेकिन अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। महंगाई भत्ते (DA Hike) की घोषणा आम तौर पर मार्च या अप्रैल में होती है। ऐसे में मार्च में घोषणा की उम्मीद है। अगर मार्च में किसी कारण से देरी होती है तो अप्रैल में जरूर घोषणा हो जाएगी, ऐसे में जनवरी, फरवरी, मार्च के बकाया डीए एरियर (DA arrears) के साथ अप्रैल में तीन माह का डीए खाते में बढ़कर आएगा। 


 
कितनी बढ़ेगी सैलरी


कर्मचारियों को फिलहाल 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये प्रतिमहीने दी जाती है। फिलहाल कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए (DA hike) मिल रहा है। यह 10440 रुपये बनता है। वहीं, भविष्य में 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने की संभावना है जोकि 10800 रुपये बनेगा। ऐसे में हर महीने सैलरी में इजाफा देखें तो 360 रुपये का होगा।

वहीं, तीन महीने के एरियर संग अप्रैल में सैलरी 1080 रुपये रुपये आएगी। जबकि वार्षिक सैलरी में इजाफा 4320 रुपये हो जाएगा। वहीं, पेंशन में इजाफा पेंशनर्स की बेकिस पेंशन के हिसाब से ही होगा। जिस कर्मचारी या पेंशनर्स की बेसिक पेंशन और बेसिक सैलरी (Basic Pension And Basic Salary) ज्यादा है, उसको उतना ही ज्यादा लाभ मिलेगा।