DA Hike : बीत रहा मार्च, महंगाई भत्ते का बढ़ रहा इंतजार, जानें कब निकलेगा पेंच
DA Hike Update : एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का इंतजार अभी बढ़ता ही जा रहा है। मार्च का महीना बीते जा रहा है और अब तक इसका ऐलान नहीं किया गया है। कर्मचारियों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर महंगाई भत्ता कब घोषित कर दिया जाएगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में क्या अपडेट है-
HR Breaking News (DA Hike Update) केंद्र सरकार की तरफ से हर साल दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सीधा कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होता है। बता दें कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण समय के साथ बढ़ रही महंगाई के हिसाब से कर्मचारियों को सैलरी मुहैया कराना होता है। परंतु हर बार ही सरकार महंगाई भत्ते की घोषणा करने में कुछ देरी कर देती है। इस बार देरी बढ़ती जा रही है।
आमतौर पर होली के पास हो जाता है एलान
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का एलान (DA Hike Latest Update) आमतौर पर होली के आसपास कर दिया जाता है। परंतु इस बार होली पर कोई ऐलान नहीं किया गया। पिछले साल भी ऐसा ही हुआ था। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कब किया जाएगा। उससे पहले चलिए जानते हैं कि महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है।
आंकड़े कर रहे बढ़ोतरी को कंफर्म
महंगाई भत्ते के आंकड़े (DA Hike Update) जो आ रही है, वन सैलरी में बढ़ोतरी को कंफर्म कर रहे हैं। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े जारी हो चुके हैं, जिनके अनुसार इस छमाही में 2% महंगाई भत्ता बढ़ सकता है। महंगाई भत्ते में 2% के हिसाब से यह 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। इससे कर्मचारियों को सीधे तौर पर लाभ होगा।
कितनी बढ़ सकती है सैलरी
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी (Employees Salary Hike) में बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन कुछ ना कुछ तो इजाफा होगा ही। यह कर्मचारियों की बेसिक सैलरी पर निर्भर करेगा। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए है तो प्रति महीना उसकी टोटल सैलरी में 360 रुपए बढ़ जाएंगे। यह बढ़ोतरी कहीं ना कहीं कर्मचारियों के काम ही आएगी।
कब किया जा सकता है एलान
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike latest Update) का ऐलान सरकार की तरफ से अप्रैल की शुरुआत में किया जा सकता है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिशा निर्देश मिलते ही तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया जाएगा। महंगाई भत्ते को 1 जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा, जिसके चलते कर्मचारियों को दो से तीन महीने का एरियर भी दिया जा सकता है।
