DA Hike : 78 महीनों का टूटा रिकॉर्ड, महंगाई भत्ते में हुई इतनी बढ़ौतरी, अब इतनी मिलेगी सैलरी

HR Breaking News (DA hike in 2025)। सरकारी कर्मचारियों के लिए यह साल काफी खुशनुमा रहने वाला है। भारत सरकार ने इस साल के शुरुआत में सरकारी कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग (8th pay Commission) के गठन को मंजूरी प्रदान करने का काम किया था। उसके बाद फरवरी महीने में वित्तमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों और मिडिल क्लास लोगों को टैक्स में राहत देते हुए 12 लाख तक की आय को टैक्स फ्री (Tax free) करने का काम किया है। इसके बाद मार्च महीने में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को राहत देते हुए डीए में बढ़ौतरी का ऐलान किया है।
डीए में बढ़ौतरी की हुई आधिकारिक घोषणा
भारत सरकार ने मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा देते हुए डीए में बढ़ौतरी (DA hike in march) का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्रिमडंल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डीए में बढ़ौतरी पर अंतिम मौहर (cabinet meeting on DA) लगाने का काम किया है। वित्त मंत्रालय ने डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी का ऐलान किया है। आज शुक्रवार को भारत सरकार ने डीए में 2 प्रतिशत के ईजाफा की आधिकारिक (DA hike Announcement) घोषणा की है। अगले महीने कर्मचारियों को डीए का 55 प्रतिशत लाभ प्राप्त होगा।
53 प्रतिशत तक मिलता था डीए
केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को अभी तक उनकी बेसिक सैलरी का 53 प्रतिशत (53% DA) तक डीए का लाभ प्राप्त होता था। सरकार ने डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी का 55 प्रतिशत डीए (55% DA) मिलेगा। कर्मचारियों के डीए में 7वें वेतन आयोग (7th pay Commission) के तहत बढ़ौतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।
आखिरी बार अक्टूबर 2024 में बढ़ा था डीए
केंद्र सरकार हर साल दो बार कर्मचारियों के डीए में बढ़ौतरी करती है। सरकार जनवरी से जून तक मिलने वाले डीए में होली (DA hike on Holi) के त्योहार से पहले बढ़ौतरी करती है। वहीं, जुलाई से दिसंबर तक मिलने वाले डीए में दिवाली के त्योहार (DA hike on Diwali) से पहले बढ़ौतरी करती है। भारत सरकार ने डीए में आखिरी बार पिछले साल अक्टूबर महीने में 4 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी की थी।
1 हजार तक होगा वेतन में ईजाफा
डीए में बढ़ौतरी होने का सबसे ज्यादा असर कर्मचारियों की सैलरी (Salary hike) पर भी देखने को मिल सकता है। अगर किसी की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये है। तो 53% डीए के हिसाब से उसे ₹26,500 का महंगाई भत्ता मिलता होगा, लेकिन 55 फीसदी के डीए (DA hike) के हिसाब से उसे ₹27,500 का डीए मिलेगा. यानी कर्मचारियों की सैलरी में 1 हजार रुपये का इजाफा होगा।
78 महीने में सबसे कम बढ़ा डीए
भारत सरकार ने 7वें वेतन आयोग की शुरुआत से ही डीए (DA Hike in 7th pay Commission) में हर बार 3 से 4 प्रतिशत तक बढ़ौतरी करती है। सरकार ने पिछले 78 महीनों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए केवल 2 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी करने का ऐलान किया है। इससे पहले साल 2018 में 2 फीसदी (2% DA hike) की दर से महंगाई भत्ता बढ़ा था।
2 महीने का मिलेगा एरियर
सरकार ने महंगाई भत्ते (Arrear) में बढ़ोतरी का ऐलान मार्च के महीने में किया है। ऐसे में दो महीने का बकाया भी एक साथ जोड़कर मार्च की सैलरी के साथ दिया जाएगा। जनवरी और फरवरी महीने के साथ मार्च का भी महंगाई भत्ता एकसाथ सैलरी में जोड़कर कर्मचारियों के खाते में भेजा जाएगा। अगर किसी केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 19000 रुपये होगी तो उसे महंगाई भत्ते के तौर पर 10,070 रुपये मिलता था। अब 2 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह भत्ता 10,450 रुपये हो गया है।