DA Hike : कर्मचारियों की सैलरी में 18000 रुपये का इजाफा, इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता
DA Hike : केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों को हर साल दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का लाभ दिया जाता है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा ही इजाफा होता है। केंद्र सरकार की ओर से 2025 में 7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की जाएगी। यह जुलाई 2025 से लागू की जाएगी। इसको लेकर अभी बड़ा अपडेट सामने आया है। आईए जानते हैं महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा और कर्मचारियों की सैलरी कितनी हो जाएगी।

HR Breaking News (DA Hike) केंद्र सरकार के एक करोड़ 20 लाख के करीब सेवारत और सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते पर बड़ा अपडेट आ गया है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के अप्रैल तक के आंकड़े सामने आए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ते में तगड़ी बढ़ोतरी होगी।
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े में मिली बढ़ोतरी
महंगाई भत्ते (DA Hike) को ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार तय किया जाता है। यह आंकड़े हर साल हर महीने आते हैं। वहीं 6 महीने के आंकड़ों को देखते हुए औसत निकालकर महंगाई दर के हिसाब से महंगाई भत्ते में संशोधन किया जाता है।
फिलहाल ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के मार्च के आंकड़े 143.0 थे जो अप्रैल में बढ़कर 143.5 तक पहुंच गए हैं। महंगाई भत्ते (DA Hike) की बढ़ोतरी के लिए अभी मई और जून के आंकड़े आने बाकी हैं। अब तक के आए आंकड़े कर्मचारियों के लिए सुखद साबित होंगे।
फिलहाल 55% चल रहा है महंगाई भत्ता
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता फिलहाल 55% चल रहा है। जनवरी 2025 में सरकार ने 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया था। इससे पहले 53% महंगाई भत्ता मिल रहा था। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि तीन से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, लेकिन जब सरकार ने 2% बढ़ोतरी का ऐलान किया तो कर्मचारियों को निराशा हुई।
एरियर के साथ आएंगे खाते में पैसे
केंद्र सरकार की ओर से हर साल दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। पहली बढ़ोतरी जनवरी से लागू होती है तो दूसरी जुलाई से लागू की जाती है। परंतु इसकी घोषणा दो-तीन महीने बाद की जाती है।
इसलिए देरी होने वाले समय का कर्मचारियों को एरियर (DA Hike) दिया जाता है। इस बार भी ऐसा ही होने की पूरी संभावना है कि कर्मचारियों के खाते में सैलरी एरियर के साथ आए।
3% बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी यह है कि 7वें वेतन आयोग के आखिरी महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी हो सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% तक जा सकता है।
इसका लाभ कर्मचारियों को फिलहाल सैलरी बढ़ौतरी में तो मिलेगा ही लेकिन साथ में इसका लाभ 8वें वेतन आयोग में वास्तविक सैलरी तय करने पर भी मिल सकता है।
कितनी हो जाएगी कर्मचारियों की सैलरी
कर्मचारियों की सैलरी बेसिक सैलरी के आधार पर बढ़ेगी। अगर मानकर चलें किसी कर्मचारी की सैलरी 50000 प्रति महीना है तो 3% महंगाई भत्ता बढ़ने से उसकी सैलरी में 1500 रुपये प्रति महीने का इजाफा होगा। वहीं सालाना 18000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इससे कर्मचारियों की कई जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा।