home page

DA Hike : सरकारी कर्मचारियों को झटका, जुलाई के डीए में बस इतनी बढ़ेगी सैलरी

7th Pay Commission : केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए हाल ही  में एक अपडेट जारी किया गया है, ये अपडेट कर्मचारियों के डीए से जुड़ा है। सरकार द्वारा जारी किये गए इस अपडेट की वजह से कर्मचारियों को एक बड़ा झटका लगा है। हाल ही में सामने आए नए आंकड़ों से यह कंफर्म हो गया है कि जुलाई महीने में डीए में कितनी बढ़ौतरी होगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं - 
 | 
DA Hike : सरकारी कर्मचारियों को झटका, जुलाई के डीए में बस इतनी बढ़ेगी सैलरी

HR Breaking News - (DA Hike Update)। अगर आप भी केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं तो आज की यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की है हाल ही में जारी हुए एक अपडेट से कर्मचारियों को काफी झटका लगा है। जैसा कि आप जानते हैं सरकारी कर्मचारियों के लिए में 1 साल में दो बार डीए (DA Hike) संशोधन किया जाता है जारी हुए अपडेट से पता चला है कि जुलाई के महंगाई भत्ते से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में केवल इतना ही इजाफा होगा चलिए खबर में जानते हैं सरकारी कर्मचारी के DA से जुड़ी किसी खास जानकारी के बारे में विस्तार से।


महंगाई राहत में भी आएगा उछाल-


केंद्र सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट की वजह से लगभग 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (dearness allowance) और महंगाई राहत (DR) में 2 फीसदी तक की बढ़ौतरी कर दी गई है। इसमें कर्मचारियों के लिए 55 प्रतिशत डीए को बढ़ाने की घोषणा की गई थी। 

डीए में आएगा इतना उछाल-


यह 2 फीसदी डीए (DA Hike Update) बढ़ौतरी पिछले 78 महीनों में सबसे कम था। हालांकि इस कैलेंडर ईयर 2025 के पहले 3 महीनों में महंगाई में और गिरावट की उम्मीद लगाई जा रही है। अगले डीए संधोधन में केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (basic salary hike update) में 2 फीसदी से कम या यहां तक कि जीरो फीसदी तक की बढौतरी की जा सकती है।

डीए में अच्छी बढ़ौती के आसार-


केंद्र सरकार अब करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को और निराशा का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई-दिसंबर 2025 के साइकिल में अपने महंगाई भत्ते में अच्छी बढ़ौतरी की उम्मीद लगाई जा रही है। तकनीकी रूप से, यह 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में अंतिम डीए संशोधन किया जा सकता है। इस साल 31 दिसंबर को अपना 10 साल का कार्यकाल पूरा किया जा सकता है। 

जानिये क्या है महंगाई भत्ता-


महंगाई भत्ता (DA) एक प्रकार का कास्‍ट ऑफ लिविंग एडजस्‍टमेंट अलाउंस होता है जोकि केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ती महंगाई के असर को कम कर देता है। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा साल में दो बार डीए (DA Update) को संशोधित किया जाता है। इसमें से पहली बढ़ौतरी जनवरी माह  में की जाती है। वहीं जुलाई में दूसरी बढ़ौतरी की जाती है। साल की पहली बढ़ोतरी आमतौर पर मार्च में घोषित की जाती है, और दूसरी हर साल अक्टूबर या फिर नवंबर में घोषित की जाती है।

AICPI-IW के अंकों में आई गिरावट-


2025 के पहले दो महीनों के लिए आल इंडिया कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स (AICPI-IW) के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी वजह से जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए DA बढ़ौतरी को कम किया जा सकता है। AICPI-IW कर्मचारियों के DA बढ़ौतरी का कैलकुलेशन करने के लिए एक महत्वपूर्ण मीट्रिक होता है।

इस बार हो सकती है इतनी बढ़ौतरी-


इस वजह से अब जब हमारे पास इस साल के पहले दो महीनों के लिए AICPI-IW डेटा है और अगर गिरावट का सिलसिला अगले 4 महीनों तक जारी रहने वाला है। इसकी वजह से सुनिश्चित किया जा रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों और सेवानिवृत्त लोगों को 2 फीसदी से कम DA बढ़ौतरी या यहां तक कि शून्य फीसदी हाइक के साथ समझौता करना पड़ सकता है।

फरवरी  में इतना रहा AICPI इंडस्ट्री-


आल इंडिया कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स वह इंडेक्‍स है, इसके आधार पर महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी को तय किया जाता है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत आने वाले लेबर ब्‍यूरो ने पिछले महीने के अपने आंकड़ों को दिखाया गया है कि फरवरी 2025 में आल इंडिया कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स 0.4 अंक गिरकर 142.8 पर आ गया, जबकि जनवरी 2025 में यह 143.2 था। 

सीपीआई में आई इतनी वृद्धि-


फरवरी 2025 की ईयर-ऑन-ईयर इनफ्लेशन घटकर 2.59 प्रतिशत तक कर दिया गया है। फरवरी 2024 में यह 4.90 प्रतिशत की गई थी। ऐसे में अब ये उम्मीद लगाई जा रही है कि देश में ओवरआल मुद्रास्फीति की स्थिति को देखते हुए मार्च और अप्रैल में AICPI-IW में और गिरावट आ सकती है। सीपीआई पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति इस साल मार्च में 5 साल के निचले स्तर 3.34 प्रतिशत तक कर दी गई है। फरवरी में यह 3.61 प्रतिशत तक हो गया था। 


इस हिसाब से तय होगा वेतन-


केंद्र सरकार ने डीए (DA Update) बढ़ौतरी की कैलकुलेशन बेस्‍ड ईयर 2001 के साथ AICPI के आधार पर की जाती थी। बाद में इसे सितंबर 2020 से डीए कैलकुलेशन के लिए बेस ईयर 2016 के साथ एक नए एआईसीपीआई के साथ बदल दिया गया था।
डीए = (पिछले 12 महीनों के लिए CPI-IW (बेस 2016=100) का एवरेज x 2.88 - 261.4)*100/(261.4))
AICPI पिछले 12 महीनों का एवरेज कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स के आधार पर तय किया जाता है। 
7वें वेतन आयोग द्वारा निर्धारित बेस इंडेक्‍स 261.4 है।


पेंशनर्स की बढ़ी चिंता-


कुल मिलाकर अगर इंडेक्स के आंकड़े नहीं सुधरे तो जुलाई 2025 में होने वाला अगला डीए संशोधन काफी कम किया जाता है। इसका प्रभाव कर्मचारियों के वेतन पर भी पड़ेगा। पेंशनर्स के लिए भी यह चिंता का ही एक कारण है क्योंकि डीए उनके मासिक भत्ते का एक बड़ा हिस्सा होता है।

News Hub