DA Hike : डीए पर कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, इन दिन होगा अनाउंसमेंट
HR Breaking News (DA Hike) केंद्रीय कर्मचारियों में जनवरी 2026 के लिए महंगाई भत्ते (dearness allowances) और महंगाई राहत (Dearness Relief) के ऐलान का इंतजार बना हुआ है। होली का त्योहार बीतने के बाद भी अभी तक डीए हाइक को लेकर घोषणा नहीं हुई है। अब इसी बीच जनवरी 2026 के डीए को लेकर सरकार का बड़ा फैसला आया रहा है। खबर में जानिए कि जनवरी 2026 डीए का अनाउंसमेंट कब होगी और कर्मियों का डीए कितना बढ़ सकता है।
कितना बढ़ेगा कर्मियों का डीए
भले ही जनवरी डीए 2026 (Dearness Allowance Increase) से प्रभावी हो गया है, लेकिन इसका ऐलान किसी बड़े त्योहार से पहले ही होती है, लेकिन ऐलान के लिए कोई तय तारीख नहीं है और वे इसमें देरी कर सकते हैं। जनवरी 2026 के लिए, DA (DA Latest Update) में 2 प्रतिशत बढ़ौतरी के आसार है। इसे AICPI-IW की 12 महीने की औसत रीडिंग के बेस पर केलकुलेट किया जाता है। बता दें कि जनवरी 2026 के लिए DA की कैलकुलेशन दिसंबर 2025 AICPI रीडिंग आने के बाद हुई थी। हालांकि, सरकार के ऐलान के बाद ही सही डीए का पता चलेगा।
क्यों जरूरी है डीए में बढ़ौतरी
बता दें कि DA (Dearness Allowance) में इजाफे से सरकारी कर्मचारियों की परचेजिंग पावर में इजाफा होता है और उन्हें अपनी बेसिक सैलरी के परसेंटेज के तौर पर DA में इजाफे का फायदा मिलता है। एक कर्मचारी की बेसिक सैलरी पूरे पे कमीशन के दौरान और अगले पे कमीशन के लागू होने तक एक जैसी ही रहती है और इस दौरान, DA सैलरी बढ़ाने के सबसे बेहतरीन तरीको में से एक है।
किस तरीके से बढ़ता है कर्मियों का डीए
जानकारी के लिए बता दें कि AICPI-IW एक मंथली इंडेक्स (AICPI-IW is a monthly index) है, जो एक वक्त में इंडस्ट्रियल कर्मचारियों द्वारा यूज किए जाने वाले सामान और सर्विस की फिक्स्ड बास्केट की रिटेल कीमतों में जो रिलेटिव बदलाव होते हैं उसको मापता है। फाइनेंस मिनिस्ट्री की ओर से लेबर ब्यूरो मंथली डेटा जारी किया जाता है। देशभर में कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA और DR की गणना (Calculation of DA and DR) करने के लिए 12 महीने की एवरेज रीडिंग का यूज होता है।
DA कैलकुलेट करने का फॉर्मूला
DA प्रतिशत = [{AICPI-IW का 12 महीने का एवरेज (बेस ईयर 2001) 261.42}/261.42×100]
हालांकि, इसके लिए सबसे पहले 2016 की बेस वैल्यू को 2001 की बेस वैल्यू से 2.88 से मल्टीप्लाई करके लिंक करना होगा। बता दें कि 2.88 का फैक्टर लेटेस्ट बेस ईयर (2016) को 2001 के बराबर करने के लिए निर्धारित किया है। लेबर ब्यूरो डेटा से क्लियर हुआ है कि अगस्त 2020 के लिए पुराने बेस (2001=100) के तहत CPI-IW की वैल्यू 33.8 थी और नए बेस के तहत CPI-IW 117.4 थी। ऐसे में फैक्टर 338 ÷ 117.4= 2.88 के तौर पर केलकुलेट होता है।
क्या कहता है दिसंबर 2025 का AICPI-IW इंडेक्स
दिसंबर 2025 के डेटा के मुताबिक AICPI-IW इंडेक्स 148.2 था, जो नवंबर के डेटा से 0.5 अधिक था। अगर 12 महीनों एवरेज को देखें तो AICPI-IW का औसत 145.54 है।
अगर हम औसत महंगाई को DA कैलकुलेशन फॉर्मूला में रखे तो DA प्रतिशत = (145.54X2.88) 261.42}/261.42×100] = 419.15-261.42/261.42X100 = 0.6033X100= 60.33 प्रतिशत।
सरकार की ओर से डीए लागू करते समय राउंड फिगर लिया जाता है तो ऐसे में 60.33 प्रतिशत DA का अर्थ 60 प्रतिशत है। यानी की DA अभी के 58 प्रतिशत रेट से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा।
