DA Hike Update : 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों का इंतजार होगा खत्म, इस दिन संशोधित होगा महंगाई भत्ता
DA Hike Update : केंद्र सरकार के करीब 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और लाखों पेंशनर्स का लंबा इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। जनवरी 2026 से मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) में संशोधन का फैसला इसी महीने होने की संभावना है। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी में सीधे लाभ के साथ ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर भी असर पड़ेगा... इस अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
HR Breaking News, Digital Desk- (DA Hike Update) क्या बजट से पहले महंगाई भत्ता 63% तक बढ़ सकता है? महंगाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो ऐसा संभव है। फिलहाल महंगाई भत्ता 58% है। अगर इसमें 5% की बढ़ोतरी होती है, तो डीए (dearness Allowance) 63% तक पहुंच सकता है। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स (pensioners) की निगाहें इस समय दिसंबर 2025 के महंगाई आंकड़ों पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इसी आधार पर जनवरी 2026 से मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी तय होगी।
यह आंकड़ा मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट (Ministry of Labour and Employment) की ओर से जारी किया जाता है। सरकार ने पिछली बार जुलाई 2025 में महंगाई भत्ता (DA) को 55% से बढ़ाकर 58% किया था। दिसंबर 2025 के आंकड़े आने के बाद अगली बढ़ोतरी की तस्वीर स्पष्ट होगी। इस बढ़ोतरी का लाभ करीब 50.14 लाख वर्तमान कर्मचारियों और लगभग 69 लाख पेंशनर्स (pensioners) को मिलेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार बजट (government budget) से पहले महंगाई भत्ता बढ़ाती है या नहीं।
इतना जरूरी क्यों है महंगाई भत्ता-
महंगाई भत्ता (DA) कर्मचारियों की सैलरी का एक अहम हिस्सा होता है और इसका उद्देश्य बढ़ती महंगाई के प्रभाव को कम करना है। जैसे ही DA बढ़ता है, कर्मचारियों की सैलरी भी अपने आप बढ़ जाती है। इसका सीधा असर ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) पर भी पड़ता है, क्योंकि TA पर DA लागू होता है। हालांकि, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) पर DA का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। HRA में बदलाव सिर्फ तब होता है जब बेसिक सैलरी में वृद्धि (basic salary hike) होती है, जैसे नए वेतन आयोग के लागू होने पर। अगला बड़ा बदलाव 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही संभव है।
कैसे होता है DA का कैलकुलेशन-
केंद्र सरकार महंगाई भत्ता (DA) तय करने के लिए AICPI-IW यानी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स - इंडस्ट्रियल वर्कर्स का इस्तेमाल करती है। नवंबर 2025 में यह इंडेक्स 148.2 दर्ज किया गया था। अगर दिसंबर 2025 में भी यही स्तर बना रहता है, तो माना जा रहा है कि DA में 5% की बढ़ोतरी होगी, यानी DA 58% से बढ़कर 63% तक पहुंच सकता है।
DA निकालने का फॉर्मूला-
DA (%) = [{(पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW × 2.88) − 261.41} ÷ 261.41] × 100 − मौजूदा DA
इस हिसाब से मौजूदा डेटा पर DA करीब 63% बैठता है।
TA पर क्या असर पड़ेगा-
सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत ट्रांसपोर्ट अलाउंस शहर और पे-लेवल के हिसाब से तय होता है। शहरों को X, Y और Z कैटेगरी में बांटा गया है। X शहरों में TA सबसे ज्यादा मिलता है। TA एक तय रकम होती है, लेकिन उस पर DA जुड़ता है। जैसे-जैसे DA बढ़ता है, TA भी उसी अनुपात में बढ़ जाता है।
अगर किसी लेवल-5 कर्मचारी का बेस TA 1,800 रुपये होता है, तो
50% DA पर TA = 2,700 रुपये
58% DA पर TA = 2,844 रुपये
अगर DA 63% हो जाता है, तो TA = 2,934 रुपये
यानी सिर्फ DA बढ़ने से हर महीने करीब 90 रुपये ज्यादा मिलेंगे।
