DA Merger : डीए 25 प्रतिशत होते ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में मर्ज हो, कर्मचारी संगठन 3 दिन करेंगे आयोग के साथ बैठक
HR Breaking News (DA Hike Latest Update) केंद्र सरकार की तरफ से नए वेतन आयोग का गठन कर दिया गया है वेतन आयोग जगह-जगह बैठकर भी कर रहा है अगली बैठक पंजाब हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में होगी जो 3 दिन चलेगी इस बैठक में भी कर्मचारी अपनी मांग मुकरता से रखेंगे कर्मचारियों की तरफ से एक बड़ी डिमांड सामने आई है कि बेसिक सैलरी में महंगाई भत्ता 25% होते ही मर्ज कर दिया जाए। चलिए जानते हैं कर्मचारियों की इस मांग से क्या प्रभाव पड़ेगा और कर्मचारियों को बेसिक सैलरी में महंगाई भत्ता मर्ज होने से क्या लाभ होगा।
चंडीगढ़ में होगी कर्मचारियों की वेतन आयोग की टीम के साथ बैठक
8वें वेतन आयोग (8th pay commission Salary hike) की टीम के द्वारा देशभर में बैठकों का दौर जारी है। सरकार की तरफ से जस्टिस रंजना प्रकास देसाई को आठवें वेतन आयोग में जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हीं की अगुवाई में अब 16, 17 और 18 सितंबर को चंडीगढ़ में बैठक होने जा रही है। इस बैठक के दौरान प्रमुख कर्मचारी संगठन मौजूद होंगे, जो वेतन संशोधन, फिटमेंट फैक्टर, पेंशन संशोधन और महंगाई भत्ते में बेसिक सैलरी को मर्ज करने समेत तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।
कर्मचारियों की तरफ से की जा रही है यह मांग
कर्मचारियों की तरफ से एक सीधी सी डिमांड (DA Hike news update) यह है कि उनके वेतन के कैलकुलेशन को भविष्य में बदला जाए। फिलहाल सरकार की तरफ से हर 6 महीने में महंगाई भत्ते के द्वारा सैलरी बढ़ोतरी की जाती है, लेकिन अब कर्मचारियों की तरफ से मांग सामने आई है कि उनको सैलरी बढ़ोतरी में दूसरा फार्मूला दिया जाए। कर्मचारियों को 25% महंगाई भत्ता होते ही इस बेसिक सैलरी में मर्ज करके बेसिक सैलरी को बढ़ाया जाए और फिर उसी के आधार पर अन्य भत्ते दिए जाएं।
क्या होगा इस कैलकुलेशन का लाभ
इस कैलकुलेशन (Calculation of DA Hike) को समझने के लिए हमें कुछ आंकड़े देखने होंगे। छठे और 7वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की तरफ से 50% महंगाई भत्ता होते ही बेसिक सैलरी में मर्ज करने की डिमांड उठाई जा रही थी, लेकिन सरकार की तरफ से इसको लागू नहीं किया गया।
हम छोटी सी कैलकुलेशन के हिसाब से देखें तो अगर किसी कर्मचारी को बेसिक सैलरी (Basic Salary Hike) के रूप में ₹10 मिलते हैं और 50% महंगाई भत्ता होने पर उसकी सैलरी में ₹5 का इजाफा होता है। ऐसे में अगर अगली बार 10% महंगाई भत्ता (DA Hike latest Update) बढ़ता है तो एक ही रुपए की वृद्धि होगी। वहीं 50% महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद इसे बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाए तो बेसिक सैलरी ₹15 हो जाएगी और 10% महंगाई भत्ता बढ़ाने पर बेसिक सैलरी में 1.5 रुपए की बढ़ोतरी होगी। यह लाभ अन्य अलाउंस पर भी मिलेगा। इसलिए कर्मचारियों की तरफ से यह डिमांड उठाई जा रही है
7 साल में डबल होगी सैलरी (DA Hike Salary Update)
25% महंगाई भत्ता बढ़ाया जाने से एक अनुमान है कि कर्मचारियों की सैलरी (Employees Salary Hike) में एक तो ज्यादा इजाफा होगा, दूसरा 7 साल के अंदर कर्मचारी की बेसिक सैलरी लगभग डबल हो जाएगी, क्योंकि कम से भी कम 1 साल में 4% महंगाई (DA Hike News Update) भत्ता बढ़ता है। कई बार यह ज्यादा भी बढ़ता है। अगर कर्मचारियों की यह डिमांड मान ली जाती है तो कर्मचारियों को ग्रोस सैलरी में काफी ज्यादा लाभ होगा।
