home page

Delhi ka mausam : दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, IMD ने बताया कब होगी बारिश

Delhi ka mausam : दिल्ली में गर्मी से अभी तक कोई राहत नहीं मिली है मौसम का तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग का अपडेट आया है, आईएमडी ने गर्मी से राहत को लेकर सुचना दी है। 

 | 
Delhi ka mausam : दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, IMD ने बताया कब होगी बारिश

HR Breaking News (नई दिल्ली)। दिल्ली में गर्मी ने अपने तेवर फिर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार यानी आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। हालांकि यह सामान्य से 3 डिग्री कम है लेकिन दोपहर में काम के सिलसिले में घर से निकलने वालों के लिए यह तापमान राहत तो नहीं देगा। लू या गर्म हवाओं से उनका पाला पड़ना तय है। 22 मई के बाद हालांकि बारिश का अनुमान जताया गया है। उससे पहले राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।


आज नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

ये भी जानें : UP में नया शहर बनाने के लिए मिली 1000 करोड़ की मंजूरी, 87 गांवों की जमीन के बढ़ेंगे रेट


मौसम विभाग में दिल्ली में दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहने और तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 7 दिन राजधानी में मौसम कैसा रहेगा, इसकी भी जानकारी दी है।


अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

ये भी पढ़ें : UP के इन दो जिलों के बीच बिछाई जाएगी नई रेल लाइन, दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो


मौसम विभाग ने बताया कि 21 मई यानी आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है। आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे वहीं तेज हवाएं भी चलती रहेंगी। 22 मई की बात करें तो अधिकतम तापमान 41 तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक जा सकता है।

इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाओं का भी दौर जारी रहेगा। 23 से 26 मई की बात करें तो इस बीच हल्की बारिश के साथ गरज-चमक के भी आसार हैं। इस बीच अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे 38 पर रह सकता है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने के आसार हैं।