Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो के 2 ऐसे स्टेशन, जहां नहीं उतर सकते आप, जानिये नियम
HR Breaking News : (Metro News) दिल्ली मेट्रो में सफर तो आपने किया ही होगा। दिल्ली मेट्रो को देश का सबसे बड़ा और आधुनिक मेट्रो नेटवर्क माना जाता है, जो दिल्ली के अलग अलग इलाकों को जोड़ता है। साथ में दिल्ली मेट्रो नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों को भी जोड़ता है। इसी के चलते क्या आप दिल्ली के उन दो स्टेशनों के बारे में जानते है जहां आम लोग नहीं उतर सकते हैं? आइए खबर में जानते है दिल्ली के उन मेट्रो स्टेशनों के बारे में विस्तार से।
दिल्ली के इन मेट्रो स्टेशन पर आम यात्री एंट्री नहीं कर सकते है-
दिल्ली के शंकर विहार और सदर बाजार कैंट मेट्रो स्टेशन (Sadar Bazar Cantt Metro Station) ऐसे मेट्रो स्टेशन हैं, जहां आम यात्री ना ही एंट्री कर सकते हैं और ना ही एग्जिट कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह दोनों मेट्रो स्टेशन (metro station) सैन्य क्षेत्रों में आते हैं। सुरक्षा कारणों की वजह से इन मेट्रो स्टेशन पर आम यात्री का आना जाना प्रतिबंधित है।
दिखाना पड़ता है ID Card
अगर आप दिल्ली के शंकर विहार और सदर बाजार कैंट मेट्रो स्टेशन पर मिलते हैं, तो आपको एक विशेष पहचान पत्र (ID) दिखाना होगा। अगर आपको पास एक वैध पहचान पत्र (valid identity card) नहीं है, तो आप पर कारवाई की जा सकती है। दिल्ली के यह दोनों मेट्रो स्टेशन सैन्य क्षेत्र यानी कैंट एरिया में स्थित है। शंकर विहार मेट्रो स्टेशन मैजेंटा लाइन पर है। वहीं सदर बाजार कैंट स्टेशन डिफेंस जोन में आता है।
