Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो के विस्तार में जुड़ी एक और कड़ी, 9 किलोमीटर का रूट तैयार, यहां बने 6 नए मेट्रो स्टेशन
Metro New Line :दिल्ली मेट्रो का लगातार विस्तार हो रहा है। अब यहां पर एक और नई मेट्रो लाइन का विस्तार किया जा रहा है। यहां पर अब एक और नई मेट्रो लाइन (new metro line) को बनाने की तैयारी की जा रही है। यहां पर 9 किलोमीटर के रूट में एक नई मेट्रो लाइन का निर्माण होगा। यहां पर 6 स्टेशन बनेंगे।
HR Breaking News (new metro line in delhi) दिल्ली में लोगो को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए दिल्ली सरकार कई तरह के बड़े बड़े कदम उठा रही है। अब सरकार यहां पर एक और नई मेट्रो लाइन (new metro line extension) का विस्तार किया जाने वाला है। मेट्रो लाइन का विस्तार होने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होगा। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
6 स्टेशन का होगा निर्माण
दिल्ली मेट्रो के फेज चार में निर्माणाधीन जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मेट्रो लाइन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क के बीच करीब नौ किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर (Elevated Corridor) को तैयार किया जाने वाला है। इस पर विद्युतीकरण और सिग्नल सिस्टम का कार्य पूरा हो जाने के बाद हाल ही में मेट्रो का ट्रायल भी शुरू किया जा चुका है। इस रूट पर 6 स्टेशन को बनाया जाएगा।
तीन फेज में होगा निर्माण
माना जा रहा है कि दिसंबर के अंत तक दीपाली चौक से मजलिस पार्क के बीच यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा उपलब्ध की जाने वाली है। इस कॉरिडोर पर संचार आधारित ट्रेन कंट्रोल (CBTC New Project) सिग्नल सिस्टम का यूज किया जाएगा। फिलहाल 40.26 किलोमीटर लंबी मजेंटा लाइन पर 26 स्टेशन को बनाया जाएगा। फेज तीन में इस पर बॉटेनिकल गार्डन नोएडा से जनकपुरी पश्चिम तक परिचालन होता था। फेज चार में जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मेट्रो लाइन (RK Ashram Metro Line) का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। जो मजेंटा लाइन का एक्सटेंशन है। इसकी कुल लंबाई 29.26 किलोमीटर होगी।
मेट्रो का परिचालन होगा शुरू
इस कॉरिडोर पर इस साल जनवरी में जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच अंडरग्राउंड कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू किया जा चुका है। इस वजह से मजेंटा लाइन पर अभी बॉटेनिकल गार्डन (Botanical Garden) से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक मेट्रो सेवा उपलब्ध की जाने वाला है।
यहां पर चल रहा है निर्माण कार्य
बता दें कि कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर (Elevated Corridor) का कार्य फिलहाल चल रहा है। इसका निर्माण आने वाले साल के जून तक पूरा होने की संभावना लगाई जा रही है।
यहां पर बनेगा तीन इंटरचेंज
दीपाली चौक से मजलिस पॉर्क के बीच इस कॉरिडोर पर छह स्टेशन का निर्माण किया जाने वाले हैं। इसमें दीपाली चौक, पीतमपुरा, प्रशांत विहार, उत्तरी पीतमपुरा, हैदरपुर बादली मोड़ व मजलिस पार्क (Metro Line Route) को शामिल किया गया हैं। इसमें तीन इंटरचेंज स्टेशन को बबनाया जाएगा। पीतमपुरा वर्तमान रेड लाइन के साथ, हैदरपुर बादली मोड़ येलो लाइन के साथ और मजलिस पार्क पिंक लाइन के साथ इंटरचेंज स्टेशन होगा।
ये होगा मेट्रो का सबसे ऊंचा पॉइंट
दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर दिल्ली मेट्रो का सबसे ऊंचा कॉरिडोर का निर्माण होने वाला है। हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन के पिलर नंबर 340 के पास कॉरिडोर की ऊंचाई 28.362 मीटर है। इसके नजदीक ही मेट्रो कॉरिडोर (metro corridor) का दूसरा सबसे ऊंचा पॉइंट भी है, जहां मेट्रो कॉरिडोर की ऊंचाई 27.610 मीटर तक की रहने वाली है।
415 किलोमीटर का बनेगा मेट्रो नेटवर्क
फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क 394.258 किलोमीटर तक का है। आने वाले कुछ दिनों में 12.318 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन के एक्सटेंशन कॉरिडोर (Maujpur-Majlis Park) पर परिचालन शुरू किया जाएगा और फिर सालों के अंत तक दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होने के बाद मेट्रो का नेटवर्क 415.576 किलोमीटर हो जाएगा।
