hrbreakingnews.com

Delhi Metro : मेट्रो की पुरानी ट्रेनों को किया जाएगा अपग्रेड, दिल्ली वालों के लिए बढ़ेगी सुविधा

Delhi NCR Metro : दिल्ली एनसीआर में मेट्रो को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो के विस्तार के लिए भी लगातार नए-नए प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं। अब दिल्ली मेट्रो की पुरानी ट्रेनों को अपग्रेड किया जाएगा। इससे दिल्ली वासियों को सुविधा बढ़ जाएगी।

 
Delhi Metro : मेट्रो की पुरानी ट्रेनों को किया जाएगा अपग्रेड, दिल्ली वालों के लिए बढ़ेगी सुविधा

HR Breaking News (Delhi Metro New Route) दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लगातार दिल्ली मेट्रो में लोगों को तमाम सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रहा है। दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की सुविधा के लिए हाल ही में ऑनलाइन एप के माध्यम से टिकट का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो में ड्राइवरलेस मेट्रो पर भी काम किया जा रहा है।

 


पहले चरण में बनी ट्रेनों को किया जाएगा अपग्रेड 


दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का विस्तार अलग-अलग चरणों में किया जा रहा है। दिल्ली मेट्रो के पहले चरण में रेड लाइन कॉरिडोर पर ट्रेन चलाई गई थी, अब रेड लाइन कॉरिडोर की पुरानी ट्रेनों को पूरी तरह से अपग्रेड किया गया है।

 

इसमें नई ट्रेनों की तरह यात्रियों के लिए सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक रूट मैप और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा दी जाएगी। दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन को हाईटेक किया जा रहा है। यह मेट्रो लाइन दिलशाद गार्डन से रिठाला तक है। यात्रियों को इसमें कई तरह की सुविधा मिलेगी।

 


20 साल पुराने हैं मेट्रो के यह कोच 


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ओर से पहले चरण की 20 साल पुरानी ट्रेनों को मिडिल लाइफ अवर हॉल के अंतर्गत पूर्ण रूप से अपग्रेड किया गया है। इसके तहत 30 ट्रेनों का कायाकल्प किया गया है, जिसमें लैपटॉप चार्जिंग, मोबाइल चार्जिंग जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। 


क्या कहते हैं अधिकारी 


दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के अधिकारियों का कहना है की पुरानी ट्रेनों को अपग्रेड करने के बाद लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इसमें सीसीटीवी कैमरे लग गए और मोबाइल लैपटॉप के लिए चार्जिंग का पार्ट बनाया गया है। इसके अलावा पैसेंजर इनफॉरमेशन बोर्ड डायनेमिक रोड मैप और आधुनिक फायर डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

मेट्रो के पहले चरण की ट्रेनों में यह सुविधा नहीं थी। इसके अलावा ट्रेनों को नया लुक देने के लिए फलोर को भी कंपोजिशन पदार्थ के साथ बदल दिया गया है और ड्राइवर केबिन को भी फिर से पेंट किया गया है। इलेक्ट्रिकल पैनल को आधुनिक रिले सिस्टम से अपग्रेड किया गया है। 

नई ट्रेन खरीदने की बच गई लागत 


एक तरफ जहां सुविधाओं को क्रिएट करने से यात्रियों को लाभ होगा, दूसरी तरफ दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) को भी लाभ होगा, क्योंकि नई ट्रेन खरीदने के लिए पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। आने वाले 2 साल में ब्लू लाइन के कॉरिडोर की 22 ट्रेनों को भी अपग्रेड करने का प्लान है। 


यह किए गए हैं बदलाव 


दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की इन ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे (CCTV) लगा दिए गए हैं। साथ में सीटों के पास ही मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग के लिए पोर्ट बनाए गए हैं। इसके साथ डिजिटल रूट मैप के साथ एलसीडी पैसेंजर इनफॉरमेशन भी लगाई गई है। साथ में किसी भी तरह के फायर के डिक्टेशन के लिए एक सिस्टम लगाया गया है।