home page

3 दिन Delhi बंद, क्या सभी मेट्रो स्टेशन भी रहेंगे बंद, जारी हुई एडवाइजरी

Delhi bandh : दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि 8 से 10 सितंबर तक नई दिल्ली जिले में सभी प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को अनुमति होगी। मेट्रो को आवश्यक सेवाओं में शामिल किया गया है।

 | 

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो) : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों जी20 शिखर सम्मेलन (g20 summit) को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली में 8 सितंबर से 10 सितंबर तक होने वाले बैठकों को ध्यान में रखते हुए तीन दिन तक दिल्ली बंद (delhi bandh) रहेगी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें वायरल हो रही हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि जी20 बैठकों के दौरान दिल्ली मेट्रो (delhi metro) की सेवाएं बंद रहेंगी।(breaking news)

अब इन अफवाहों पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रायल ने एक वीडियो साझा कर लोगों के सभी सवालों का जवाब दिया है।


पूरी दिल्ली में उपलब्ध रहेंगी मेट्रो की सेवाएं: I&B मंत्रालय

ये भी जानें : 3 दिन Delhi बंद, दिल्ली वाले जान लें बस, मेट्रो, बाजार समेत क्या क्या रहेगा बंद और क्या मिलेगी राहत


सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो (viral video) में दो व्यक्ति एक-दूसरे से सवाल जवाब कर रहे हैं। मंत्रालय द्वारा शेयर वीडियो के अनुसार, नौ सितंबर, 2023 को शिखर सम्मेलन की बैठकों को दौरान पूरी दिल्ली में मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

हालांकि, मेट्रो के स्टेशन सुप्रीम कोर्ट (supreme court) पर नौ सितंबर, 2023 सुबह पांच बजे से 10 सितंबर, 2023 की रात 11 बजे तक एंट्री और एग्जिट की सेवाएं बंद रहेंगी। साथ ही मंत्रालय ने इस वीडियो और सही जानकारी को सबके साथ शेयर करने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ें : शराब पीने के मामले में यूपी के 2 जिले सबसे आगे, देसी वालों ने भी दिखाया दम, हर रोज इतने करोड़ की पीते हैं लोग


यहां देखें वीडियो


G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन सहित कई राष्ट्राध्यक्षों के भाग लेने की उम्मीद है।

दिल्ली में 18वां शिखर सम्मेलन पूरे वर्ष मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और नागरिक समाज के बीच आयोजित सभी जी20 प्रक्रियाओं और बैठकों का समापन होगा।