home page

Delhi NCR में होगा मेट्रो का विस्तार, बनाए जाएंगे 18 नए कॉरिडोर, यह होंगे रूट

Delhi NCR Updates : दिल्ली एनसीआर एक मेट्रो शहर है और यहां लोगों को हर आधुनिक सुविधांए मिलती है। अब जल्द ही दिल्ली एनसीआर मेट्रो का विस्तार किया जाना है। दिल्ली एनसीआर में अब जल्द ही 18 नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे। दिल्ली में मेट्रो का विस्तार (Expansion of Delhi Metro) करने के लिए डीपीआर भी तैयार कर ली गई है। आइए खबर में  जानते हैं कि दिल्ली में इन मेट्रो के क्या रूट होने वाले हैं।
 | 
Delhi NCR में होगा मेट्रो का विस्तार, बनाए जाएंगे 18 नए कॉरिडोर, यह होंगे रूट

HR Breaking News - (Delhi NCR Updates )दिल्ली-एनसीआर के नए इलाकों तक मेट्रो की कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए के लिए मेट्रो का विस्तार बढ़ाया जा रहा है। डीएमआरसी की ओर से दिल्ली में 18 नए कॉरिडोर लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए डीएमआरसी की ओर से डीपीआर (Detail Project Report) तैयार कर ली गई है। आइए खबर में जानते हैं कि इन नए कॉरिडोर के रूट क्या होने वाले हैं।

तीन कॉरिडोर की डीपीआर तैयार 


दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR)में मेट्रो के 18 नए कॉरिडोर बनाने की तैयारी जोरो- शोरो से चल रही है। डीएमआरसी ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय (Union Ministry of Urban Development)को दिल्ली एनसीआर को जोड़ने वाले 18 रूट में से तीन की डीपीआर का  ब्यौरा कर लिया है। इनको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। बता दें कि ट्रो फेज पांच के तहत प्रस्तावित इन 18 रूट को दो चरणों मेट्रो फेज पांच ए में तीन कॉरिडोर की डीपीआर तैयार कर ली गई है। उसके बाद बाकी 15 रूट फेज पांच बी के तहत निर्माण किया जाना हैं। दिल्ली मेट्रो ने केंद्र सरकार के मोबिलिटी प्लान के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता से यह प्रस्तावित रूट तैयार किए हैं।

दिल्ली मेट्रो की बढ़ेगी कनेक्टिविटी


आधिकारिक का कहना है कि डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो का फ्यूचर (Future of Delhi Metro)में विस्तार योजना व कनेक्टिविटी के हिसाब से घर से 500 मीटर के दायरे में मेट्रो स्टेशन उपलब्ध कराए जाएंगे और इससे तकरीबन 404 किलोमीटर तक फैले कॉरिडोर की एक सूची तैयार कर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को सैद्धांतिक मंजूरी के लिए  दर्शाई गई थी। इसके तहत मेट्रो फेज पांच के तहत 206 किलोमीटर लंबे नेवटर्क के लिए 18 कॉरिडोर की सूची तैयार कर ली गई है, जिसमें कुल 128 मेट्रो स्टेशन शामल होंगे। वहीं, फेज चार में प्रस्तावित कॉरिडोर (Delhi Metro Corridor) में 13 नए कॉरिडोर का विस्तार किया जाएगा, जबकि पांच नए कॉरिडोर इसमे सम्मिलित होंगे।


ये हैं 18 प्रस्तावित कॉरिडोर 


दिल्ली मेट्रो प्रबंधन (Delhi Metro Management)की ओर से जिन 18 प्रस्तावित कॉरिडोर (Delhi Proposed corridor) बनाने की तैयारी की जा रही है, वह एनसीआर में आने वाले पांच शहरों को आपस में जोड़ेंगे और इन शहरों में गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ का नाम शामिल है। गाजियाबाद को जोड़ने वाले सबसे अधिक पांच कॉरिडोर बनेंगे। इन कॉरिडोर में वैशाली से मोहन नगर, नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी से साहिबाबाद, मयूर विहार फेज तीन से लोनी बॉर्डर, नया बसअड्डा से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन और गोकुलपुरी से अर्थला रूट शामिल है। इसके साथ ही द्वारका सेक्टर-21 से उद्योग विहार गुरुग्राम, तुगलकाबाग से नोएडा सेक्टर-142, राजा नाहर सिंह से पलवल, बहादुरगढ़ से असुधा समेत अन्य कॉरिडोर का निर्माण  किया जाएगा।

फेज चार पर बन रहा यह  कॉरिडोर


जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली मेट्रो  (Delhi Metro News)का काम  तीन चरणों में पूरा हो चुका है। अभी फिलहाल दिल्ली एनसीआर में 395 किलोमीटर लंबे नेटवर्क के 12 कॉरिडोर बने हुए हैं, जिन पर कुल 289 मेट्रो स्टेशन मौजुद हैं। फिलहाल फेज चार के छह में से तीन कॉरिडोर पर काम चल रहा है। इन कॉरिडोर में तुगलकाबाद से एयरोसिटी, इंद्रप्रस्थ से आर के आश्रम और मौजपुर से मजलिस पार्क का नाम शामिल है। बता दें  कि यह तीनों कॉरिडोर (DPR of corridor )65.15 किलोमीटर लंबे हैं।

इन कॉरिडोर की डीपीआर तैयार


कॉरिडोर                                 लंबाई                                        स्टेशन    एलिवेटेड    अंडरग्राउंड
इंद्रप्रस्थ से आर के आश्रम          9.5 किलोमीटर                               8             0              8
एयरोसिटी से टर्मिनल                2.3 किलोमीटर                               1             0              1
तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज      4   किलोमीटर                                3             3               0