Delhi metro का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर बन कर तैयार, दिवाली पर होगा चालू
HR Breaking News (Delhi News) : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए ट्रैफिक से राहत देने वाला बड़ा प्रोजेक्ट अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। यमुना-विहार और भजनपुरा के बीच दिल्ली का पहला इंटीग्रेटेड डबल डेकर मेट्रो फ्लाईओवर (Integrated Double Decker Metro Flyover) तैयार हो चुका है। खास बात यह है कि इसमें सड़क और मेट्रो के लिए अलग-अलग ढांचा बनाने की बजाय दोनों को एक ही संरचना में विकसित किया गया है। यानी नीचे के हिस्से में वाहनों की आवाजाही होगी। जबकि ऊपरी डेक पर पिंक लाइन की मेट्रो चलेगी। प्रोजेक्ट का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसे दिसंबर 2026 तक शुरू करने का लक्ष्य है।
दिल्ली का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर (Double Decker Metro Flyover delhi)
मिली जानकारी के अनुसार करीब 1.40 किलोमीटर लंबा यह डबल डेकर कॉरिडोर मंगल पांडे मार्ग (Mangal Pandey Marg) पर यमुना विहार-भजनपुरा मार्ग (Yamuna Vihar-Bhajanpura Road delhi) पर बनाया गया है। इसमें एक ही पिलर पर दो स्तर तैयार किए गए हैं। निचले हिस्से में 4 से 6 लाइन का सड़क फ्लाईओवर रहेगा। जबकि किसके ऊपर मौजपुर-मजलिस पार्क पिंक लाइन मेट्रो कॉरिडोर बनाया गया है।
दोनों सुविधाएं एक साथ चुनने का विकल्प (delhi metro news)
उत्तर -पूर्वी दिल्ली का यह इलाका घनी आबादी वाला है। यहां सड़क चौड़ी करने के लिए भी बड़ी-बड़ी स्तर पर जमीन की जरूरत पड़ती है। इसलिए दोनों सुविधाओं को साथ विकसित करने का विकल्प चुना गया। इससे प्रोजेक्ट की लागत और निर्माण के लिए जरूरी जमीन दोनों में बचत हुई है।
शुरूआती बजट 220 करोड़ रुपये रखा गया (delhi news)
291 करोड़ रुपए में तैयार हुआ यह रुपए से तैयार हो रहा है। प्रोजेक्ट फ्लाईओवर की संशोधित लागत करीब 291 करोड रुपए हैं। शुरुआती बजट करीब 220 करोड़ रुपए रखा गया था, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया। इस परियोजना का निर्माण साल 2020 से चल रहा है। इसके अंतिम चरण में रैंप अप्रोच रोड, ड्रेनेज और अन्य जरूरी काम किए जा रहे हैं।
इसके पूरा होने से इन्हें मिलेगा फायदा (Project Flyover Delhi)
इस डबल डेकर फ्लाईओवर के शुरू होने से होने के बाद गोकुलपुरी, खजूरी खरस होते हुए वजीराबाद और सिग्नेचर ब्रिज की तरफ जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। अभी भजनपुरा समेत कई चौराहों पर ट्रैफिक रूकने से लंबा जाम लगता है। इसके शुरू होने से काफी हइ तक समय और जाम की समस्या से मुक्ती मिलेगी।
दिल्ली में अन्य जगहों डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने की योजना
दिल्ली में यमुना विहार-भजनपुरा के अलावा अन्य स्थानों पर भी डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इनमें आजादपुर से ट्रिपोलिया चौक के बीच बन रहा डबल डेकर फ्लाईओवर (A double-decker flyover is being constructed Azadpur and Tripolia Chowk) प्रमुख है। इसकी लंबाई 2.16 किलोमीटर है। इसके बनने से बिजी चौराहों पर ट्रैफिक दबाव घटेगा। इसका फायदा आजादपुर, देरावल नगर, अशोक विहार व आसपास के लोगों को मिलेगा। वहीं रोहिणी बवाना क्षेत्र में भी डबल डेकर फ्लाईओवर से जुड़े प्रोजेक्ट प्रस्तावित बताए गए हैं।
