home page

Delhi NCR Highway : दिल्ली एनसीआर में बनेगा नया हाईवे, 10 मिनट में हो जाएगी पूरी दिल्ली क्रॉस

Delhi NCR New Highway : आने वाले समय में न केवल दिल्ली एनसीआर की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि घंटों का सफर कुछ ही मिनट में तय हो सकेगा। इसके लिए दिल्ली एनसीआर में नया हाईवे (new highway in delhi NCR) बनाया जाएगा। इसके बनने के बाद 10 मिनट में ही पूरी दिल्ली को क्रॉस किया जा सकेगा। आइये जानते हैं इस हाईवे के बनने से और क्या क्या सुविधाएं लोगों को होंगी।

 | 
Delhi NCR Highway : दिल्ली एनसीआर में बनेगा नया हाईवे, 10 मिनट में हो जाएगी पूरी दिल्ली क्रॉस

HR Breaking News : (Delhi NCR News) दिल्ली में जाम लगने की समस्या आम हो गई है। अब वाहन चालकों को इस जाम से तो छुटकारा मिलेगा ही, साथ ही उनका सफर भी आसान हो जाएगा। दिल्ली एनसीआर (delhi NCR new highway) में नया हाईवे बनने से यातायात व्यवस्था भी सुधरेगी। इस नए हाईवे के जरिये लोग 10 मिनट में ही पूरी दिल्ली को पार कर जाएंगे। जैसे ही इस हाईवे से वाहनों का आवागमन शुरू होगा तो दिल्ली एनसीआर सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों के लिए यह बड़ी सौगात बनेगा। 


जानिये कितने किलोमीटर होगी हाईवे की लंबाई-


 NHAI की ओर से अब दिल्ली से देहरादून (delhi dehradun highway) तक नया हाईवे बनाए जाने की योजना है। यह हाईवे 210 किलोमीटर से ज्यादा लंबा होगा जो खेकड़ा, शामली और उत्तर प्रदेश  (UP news) के सहारनपुर तक के सफर को भी आसान बनाएगी। इसके बनने के बाद लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा और तंग सड़कों से गुजरने के बजाय इस हाईवे से 10 मिनट में ही पूरी दिल्ली (delhi highway news) को पार कर जाएंगे।

इन जगहों पर पहुंचे मिनटों में -


इस समय दिल्ली को पार करें तो एक तरफ अक्षरधाम से लोनी बार्डर, बागपत और मुजफ्फरनगर तक लगभग आधा घंटा लग जाता है। जब यह नया हाइवे (new highway in delhi NCR) बनकर तैयार हो जाएगा तो 10 मिनट में ही इन स्थानों पर पहुंच सकते हैं।

जल्द दौड़ेंगे नए हाईवे से वाहन-


अब दिल्ली वासियों को इस नए हाईवे के शुरू होने का इंतजार है। दिल्ली देहरादून हाईवे (delhi dehradun highway news) को शुरुआती चरण में 32 किलोमीटर  तक के रास्ते के लिए शुरू किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर 2025 तक इस हाईवे का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद वाहन तेज गति से इस हाईवे (delhi NCR ka nya highway) पर दौड़ सकेंगे।


सिक्स लेन होगा नया हाईवे -


NHAI के अनुसार पहले चरण में अक्षरधाम से लेकर दिल्ली बार्डर तक 18 किलोमीटर एरिया में एलिवेटेड रोड सिक्स लेन (six lane new highway in delhi) बनाया गया है। इस हाईवे को जल्द ही शुरू किए जाने का प्लान है। अक्षरधाम से दिल्ली बार्डर (Akshardham to delhi border) तक 10 मिनट ही लगेंगे। 


पूर्वी दिल्ली वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा-


दिल्ली देहरादून हाईवे (delhi dehradun highway update news)  का सबसे ज्यादा फायदा पूर्वी दिल्ली वालों को मिलेगा। इस हाईवे के बनने के बाद पूर्वी दिल्ली की कनेक्टिविटी में विस्तार आएगा। दिल्ली से गाजियाबाद (delhi Ghaziabad road) तक सफर भी कम समय में तय हो सकेगा।