home page

Gold Silver Price : सोने को चांदी ने चटाई धूल, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

Gold Silver Rate :इस साल सोने के दाम लगातार बढ़े हैं, लेकिन अब सोने को चांदी ने पीछे छोड़ दिया है। निवेशकों की पहली पसंद चांदी बन गई है। सोने चांदी के दामों में लगाकर उथल पुथल चल रही है। इसी बीच सोने से चांदी (Silver Price) आगे निकल गई है। चांदी के दाम अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। निवेशकों के लिए यहां अच्छी खबर है, लेकिन आम ग्राहकों के लिए परेशानी बढ़ रही है। 

 | 
Gold Silver Price : सोने को चांदी ने चटाई धूल, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

HR Breaking News (gold silver price) इस साल सोना लगातार चर्चा का विषय रहा है, लेकिन अब सोने की जगह चांदी (Silver Rate) ने ले ली है। चांदी सोने से काफी आगे निकलते दिख रही है।

 

 

सोने और चांदी वैसे तो एक दूसरे के पूरक धातु माने जाते हैं, लेकिन दोनों धातुओं के रेट में काफी अंतर है। अब चांदी की कीमत सोने को पीछे छोड़ रही है। चांदी सोने को धूल चटा रही है।

अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंची चांदी 


चांदी की कीमत अपने रिकॉर्ड हाई (Silver Rate) पर पहुंच गई है। शुक्रवार को चांदी 1,16,000 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई पर बिकी है, जबकि 10 ग्राम सोना 98000 प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।

चांदी की स्थिति ने निवेशकों में उत्साह भर दिया है। आम खरीदारों के लिए आभूषण (Gold Silver Rate) खरीदना मुश्किल हो गया है। चांदी के बढ़ते दाम सर्राफा बाजार में रौनक कम कर सकते हैं। अब हल्के वजन के आभूषण तक ही लोग सीमित रह सकते हैं। 

क्यों बढ़ गई चांदी 


मार्केट के जानकारों का मानना है कि चांदी की कीमत बढ़ने के पीछे अमेरिका का शुल्क वॉर है। अमेरिका की ओर से जो टैरिफ नीतियां लेकर आई जा रही है। वह निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है। सोने के दाम (Gold Rate) भी अब ज्यादा मुनाफा देते नहीं दिख रहे थे। इस वजह से निवेशकों ने चांदी को अब अपना बेहतर विकल्प माना है और निवेशकों में जैसे ही चांदी में निवेश करना शुरू किया तो मांग बढ़ने के चांदी की कीमत बढ़ गई। 

औद्योगिक दृष्टि से भी चांदी महत्वपूर्ण 
 

चांदी केवल सर्राफा (Silver rate) बाजार के लिए ही नहीं औद्योगिक दृष्टि के लिए भी महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति और मैक्सिको कनाडा यूरोपीय देशों के 30 से 50% शुल्क की घोषणा के बाद वैश्विक आपूर्ति को प्रभावित किया है। चांदी को लेकर वैश्विक बाजार में उत्साह दिखाई दे रहा है। 


चांदी के इस साल के दाम 
 

  • जनवरी 92,600
  • फरवरी 98,500
  • मार्च 1,01,100
  • अप्रैल 98,700
  • मई 99,500
  • जून 1,07,200
  • 21 जुलाई 1,15,100
  • 23 जुलाई 1,18,000
  • 25 जुलाई 1,16,100


सोने के क्या चल रहे हैं दाम

  • जनवरी 80,940
  • फरवरी 88,355
  • मार्च 89,850
  • अप्रैल 96,830
  • मई 96,910
  • जून 99,010
  • 21 जुलाई 98,700
  • 23 जुलाई 1,01,100
  • 25 जुलाई 98,100