home page

Delhi-NCR : रात 10 बजे बाद रंगीन हो जाती हैं दिल्ली एनसीआर की ये 8 जगहें, विदेशों जैसे रहता है नजारा

Delhi-NCR : अगर आप राजधानी दिल्ली में या उसके आसपास के इलाकों में रहते हैं और नाइट लाइफ इंजॉय करने के शौकीन है तो आपको इसके लिए दिल्ली से बाहर जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब दिल्ली एनसीआर में भी कई ऐसी जगहें मौजूद है जहां आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ रंगीन रातों का मजा ले सकते हैं। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) की नाइटलाइफ जगहें 10 बजने के बाद रंगीन हो जाती है।
 | 
Delhi-NCR : रात 10 बजे बाद रंगीन हो जाती हैं दिल्ली एनसीआर की ये 8 जगहें, विदेशों जैसे रहता है नजारा

HR Breaking News : (Delhi) दुनिया भर में कई ऐसे शहर है जहां की नाइटलाइफ काफी फेमस है लेकिन आज हम आपको दिल्ली एनसीआर की उन बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां विदेशों जैसा माहौल बना रहता है। दिल्ली एनसीआर की इन खास जगहों पर आप डांस पार्टी के साथ अच्छे-अच्छे व्यंजनों का लुफ्त भी उठा सकते हैं।


अगर आप घूमने और खाने के शौकीन हैं तो आप दिल्ली में घूम सकते हैं। साथ ही एनसीआर क्षेत्र नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी कई ऐसी जगह हैं, जहां जाकर आप अपनी नाइटलाइफ को इंन्जॉय (Place For Nightlife) कर सकते है। 


आइए आपको बताते हैं दिल्ली एनसीआर की कुछ ऐसे खास रेस्तरां के बारे में जहां आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ जाकर एंज्वाय कर सकते हैं।
 

 

 

1) हबीबी, अंदाज होटल 


 राजधानी दिल्ली अपनी नाइटलाइफ (Best Place For Nightlife) को लेकर जानी जाती है। दिल्ली के अंदाज होटल में स्थित हबीबी रेस्तरां अपनी नाइट लाइफ के लिए काफी मशहूर है, जैसा कि इसके नाम में हबीबी शब्द आता है, उससे क्लीयर हो रहा है कि यहां आप मिडिट ईस्ट (मध्य पूर्वी यानी खाड़ी देशों) की शाम की तरह आनंद ले सकते है। इस नाइटक्लब में आप विदेशों वाली फिलिंग के साथ इंन्जॉय कर सकते है। 


ये नाइट क्लब शुक्रवार और शनिवार को खुला रहता है और प्रत्येक रात एक रंगीन माहौल बना रहता है। इस नाइट क्लब में आप अंतरराष्ट्रीय पॉप से लेकर व्यावसायिक संगीत तक सब कुछ अनुभव कर सकते है।

 


 2) मॉलेक्यूल, स्काइमार्क-1


यह एक शानदार रेस्तरां (Nightlife In Delhi-NCR ) है। इसका अंतराष्ट्रीय लुक लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह अपनी विदेशी लुक के साथ गैस्ट्रोनॉमिक एडवेंचर्स और मिक्सोलॉजी मास्टरपीस के लिए भारत का पहला स्थान है। यहां आप शानदार म्यूजिक के साथ कई तरह के व्यंजन का आनंद ले सकते है। यह नोएडा सेक्टर-98 में स्थित है। आप यहां देखभाल करने वाली सेवा के साथ, स्वादिष्ट और रोमांचक कॉकटेल एवं तैयार किए गए डेसर्ट का मजा ले सकते है। 

 

 

3) रिज्क नाइटक्लब


बात करें रिज्क नाइटक्लब  (Molecule Latest Rates) की तो यह डी-12, डिफेंस कॉलोनी, नई दिल्ली में तीन मंजिलों पर स्थित है। जिसमें एक स्पीकईजी बार और सिगार रूम और लाइव ग्रिल्स और एक आग की जगह के साथ एक बाहरी लाउंज है। रिज्क का इंटीरियर लोगो को काफी पसंद आता है। कई तरह के कॉकटेल के यूरोपीय, भूमध्यसागरीय और तुर्की का स्वाद आप यहां ले सकते है। रिज्क नाइटक्लब में रात गुजारकर आप विदेशों वाले नजारें ले सकते है।  

 

 


4) मैडम चटनी


स्ट्रीट फूड (Best street food) खाना कई लोगो की पहली पसंद होता है। स्ट्रीट फूड के लिए बैस्ट प्लेस मैडम चटनी है। ब्राइट मूड लाइटिंग, आकर्षक सीटिंग, पॉप ग्राफिक्स और 90 के दशक के पोस्टरों से सजे जीवंत इंटीरियर के साथ, मैडम चटनी परिवार के साथ, किटी पार्टियों और जन्मदिन के अवसरों के लिए एकदम सही उज्ज्वल आरामदायक रेस्तरां है। यहएम-20, जीके-2, एम-ब्लॉक मार्केट, नई दिल्ली में स्थित है। 

 


5) कैफे दिल्ली हाइट्स


Cafe Delhi Heights वसंत कुंज के डीएलएफ प्रोमेनेड मॉल में स्थित है। इस रेस्तरां में हमेशा आप विदेशों जैसा माहौल, थाली में तैयार किए गए डेसर्ट एवं प्यार पा सकते है। यहां पर आने के बाद लोग दोबार आने के बहाने ढुंढते रहते है। कैफे दिल्ली हाइट्स की सुंदरता लोगो को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है।

 


6) L'Opera Art Cafe


एलओपेरा आर्ट कैफे बीकाने हाउस, दिल्ली (L'Opera Art Cafe) में स्थित है। द आर्ट कैफे को को फ्रेंच सौंदर्यशास्त्र और सुंदरता के साथ तैयार किया गया है। इस कैफे की दिवारों पर शानदार कला के नमूने हैं जिसे देख लोग तुरंत कैफे की ओर आकर्षित होते हैं। 


दुनिया भर में प्रसिद्ध प्याज सूप, फ्रेंच क्लासिक्स जैसे क्रोक महाशय और क्रोक मैडम, सलाद, क्विचेस, क्रेप्स, स्वादिष्ट भोजन की लिस्ट से भरा एक मेनू यहां पर है। यह जगह निश्चित रूप से सभी के लिए एक जरूरी यात्रा है। यहा के विदेशी डिजाइन के साथ आपको यहां का स्वादिस्ट खाना यहां दोबारा आने को मजबूर करेगा।

 


7) बोकोन चीनी 


बोकोन चीनी नाइटलाइफ (Best Nightlife In Delhi) प्रेमियों के लिए एक सुंदर स्थान है। जोकि सनसिटी बिजनेस टावर, गोल्फ कोर्स रोड, सेक्टर-54, गुरुग्राम में स्थित है। बोकोन चीनी गुड़गांव में आप अपनी रंगीन रातों का मजा ले सकते है। यूरोपीय इंटीरियर की तरह तैयार किया गया यह रेस्तरां लोगों को अपने स्वाद के दम पर आकर्षित करता है। बोकोन चीनी में लगी लकड़ी के डेक के साथ रोशनी पर कैबाना जो अंतरिक्ष को चमकाते हैं, इसे एक ऐसा रेस्तरां बनाते हैं जो आधुनिक है।