Delhi news : पति की कमजोरी का जेठ उठाना चाहता था फायदा, महिला ने किया मना तो हो गया हंगामा
HR Breaking News, New Delhi : शादी के बाद सब ठीक चल रहा था की कुछ समय पहले एक सड़क हादसे में महिला का पति अपाहिज हो गया और इसके चलते वो अपनी पत्नी को खुश करने में नाकामयाब भी हो गया | पति के अपाहिज होने के बाद महिला से उसके जेठ ने शारीरिक संबंध बनाने की पेशकश की। हद तो यह थी कि महिला का पति भी उस पर अपने बड़े भाई के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।
जानकरी के मुताबिक, पीड़ित महिला धीरपुर में अपने पिता के साथ रहती है। उसकी शादी उत्तराखंड के रुड़की निवासी युवक से वर्ष 2011 के मार्च में हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसके ससुराल वालों का उसके प्रति रवैया अच्छा नहीं था। पति को शराब पीने की लत है। वर्ष 2016 के मई में हुए एक सड़क हादसे के कारण शारीरिक रूप से वह लाचार हो गया था।
इसके बाद पति के बड़े भाई इसका फायदा उठाते हुए उसके सामने शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखने लगे थे। लेकिन महिला ने इससे साफ इन्कार कर दिया तो पति ने कहा कि अगर उसे घर में रहना है तो उसे अपने जेठ के साथ संबंध बनाने होंगे। जिसके बाद वह दिल्ली आकर अपने मायके में रहने लगी। इसके बाद उसने पुलिस से मामले की शिकायत की। शिकायत की जांच -पड़ताल के बाद मामले में 9 अक्टूबर को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कर लिया गया।
