Delhi property rules : दिल्ली में इस डॉक्यूमेंट के बिना नहीं होगी प्रोपर्टी की रजिस्ट्री, खरीदने से पहले जान लें नया नियम
Delhi property registration rules : दिल्ली में अब प्रोपर्टी रजिस्ट्री का नया नियम लागू हो गया है। अब एक खास डॉक्यूमेंट (property Documents) के बिना यहां प्रोपर्टी की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी। अगर आप दिल्ली में कोई प्रोपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो इस नए नियम (property registration rules in Delhi) को जरूर जान लें ताकि भविष्य में किसी भी परेशानी से बच सकें।
HR Breaking News - (Delhi property registration) प्रोपर्टी खरीदने के लिए मोटी रकम की जरूरत होती है। इसमें धोखाधड़ी के भी बहुत से मामले सामने आते हैं। इसलिए किसी भी फ्रॉड से बचने के लिए प्रोपर्टी से जुड़े सभी नियमों (property registration rules in delhi) को जान लेना बहुत जरूरी होता है। साथ ही प्रोपर्टी के असली दस्तावेजों की जांच भी कर लेनी चाहिए। अगर आप दिल्ली में प्रोपर्टी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। अब दिल्ली में प्रोपर्टी (delhi property news) की रजिस्ट्री के नियम बदल गए हैं। एक अहम दस्तावेज के बिना प्रोपर्टी की रजिस्ट्री नहीं करवाई जा सकती। आइये जानते हैं कौन सा है वह डॉक्यूमेंट-
रजिस्ट्री के लिए अब दिखाना होगा यह दस्तावेज -
दिल्ली में अब प्रोपर्टी खरीदने (property purchasing) से पहले यह जान लें कि प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए आपको हर हाल में पानी का बिल (water bill in property registration) भी दिखाना होगा। सरकार का प्रयास है कि इस व्यवस्था से एक तीर से कई निशाने साधे जाएं। यह नियम लागू होने पर सरकार की आमदनी तो बढ़ेगी ही, साथ ही पानी की बर्बादी भी रुकेगी। अब हर घर में पानी का वैध कनेक्शन लगाया जाएगा। इससे देश की राजधानी दिल्ली (delhi news) में सीवरेज सिस्टम भी सुधरेगा।
ऐसी कॉलोनियों पर है सरकार की निगाह -
दिल्ली में कई अनधिकृत कॉलोनियां हैं, यहां पर पानी की लाइन, सीवर कनेक्शन नहीं हैं। ऐसे में यहां पर पानी व सीवरेज के वैध कनेक्शन (water connection rules in delhi) दिए जाने के लिए सरकार प्लान बना रही है। ऐसा होने पर यमुना नदी में गंदा पानी जाने से रुक सकेगा। अब दिल्ली जल बोर्ड (Delhi jal board) इस दिशा में कभी भी कार्य शुरू कर सकता है।
अवैध कनेक्शनों से हो रही पानी की आपूर्ति -
फिलहाल दिल्ली (delhi property news) में पानी के कई ऐसे अवैध कनेक्शन हैं, जिनसे जलापूर्ति की जा रही है। 2011 के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 34 लाख घर थे, जो अब काफी अधिक हो गए हैं। इतने सारे घरों में केवल 29 लाख ही पानी के वैध कनेक्शन हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आज भी अनेक घरों में अवैध जल कनेक्शन (water connections in Delhi) से जलापूर्ति हो रही है। नई व्यवस्था से यह सिस्टम भी सुधरेगा।
अभी प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन का यह है नियम -
फिलहाल दिल्ली में किसी दुकान, प्लाट या अन्य प्रोपर्टी का पंजीकरण (property knowledge) कराना हो तो बिजली बिल के अलावा स्टांप ड्यूटी, विक्रय विलेख, खरीदार और विक्रेता की पहचान, उनके आय प्रमाण पत्र व दो गवाह की जरूरत पड़ती है। रजिस्ट्री की इस प्रक्रिया में अब पानी का बिल (bijli bill in property registration) भी जोड़े जाने की कवायद चल रही है। प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा गया है।
बढ़ सकते हैं पानी के चार्ज-
अगर नए प्रस्ताव पर मुहर लगती है यानी प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन (property registration new rules) में पानी का बिल जरूरी कर दिया जाता है तो आने वाले समय में पानी पर शुल्क बढ़ सकता है यानी पानी पर चार्ज बढ़ सकता है।
