Delhi होगी जाम फ्री, यहां बनाया जाएगा नया फ्लाईओवर, केंद्र सरकार से 400 करोड़ की मांग
Delhi - दिल्ली सरकार ने बाहरी रिंग रोड पर करीब 7-8 किमी लंबे ट्रैफिक-जाम वाले खंड को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार से 412 करोड़ रुपये की मांग की है। इस फंड का उपयोग आउटर रिंग रोड-कैप्टन गौड़ मार्ग टी-जंक्शन पर एक नया फ्लाईओवर बनाने के लिए किया जाएगा-
HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi) दिल्ली सरकार ने बाहरी रिंग रोड पर करीब 7-8 किमी लंबे ट्रैफिक-जाम वाले खंड को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार से 412 करोड़ रुपये की मांग की है। यह राशि केंद्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत मांगी गई है। इस फंड का उपयोग आउटर रिंग रोड-कैप्टन गौड़ मार्ग टी-जंक्शन पर एक नया फ्लाईओवर बनाने के लिए किया जाएगा।
इससे मोदी मिल फ्लाईओवर को कालकाजी फ्लाईओवर (Modi Mill Flyover to Kalkaji Flyover) तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा, सावित्री फ्लाईओवर को भी तीन लेन से बढ़ाकर छह लेन का किया जाएगा, जिससे यातायात सुगम हो सके।
सरकार का क्या है प्लान-
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार, आउटर रिंग रोड (ring road) पर मोदी मिल फ्लाईओवर से आईआईटी फ्लाईओवर के बीच 6 फ्लाईओवर हैं और 8 टी-जंक्शन हैं। ये टी-जंक्शन ओखला इंडस्ट्रियल एरिया (T-Junction Okhla Industrial Area), सुखदेख विहार, सीआर पार्क, कालकाजी मंदिर, नेहरू प्लेस, ग्रेटर कैलाश और आसपास इलाकों में आनेजाने वालों को कनेक्टिविटी देते हैं। इसके चलते ही इस स्ट्रेच में जाम की समस्या भी गंभीर है।दोनों फ्लाईओवर को जोड़ने होगा आसान-
दिल्ली के आउटर रिंग रोड-कैप्टन गौड़ मार्ग टी-जंक्शन (मोदी मिल इंटरसेक्शन) पर यातायात को सुगम बनाने के लिए लगभग 500-600 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। यह नया फ्लाईओवर मोदी मिल फ्लाईओवर को कालकाजी फ्लाईओवर से जोड़ने में मदद करेगा, जिससे इस खिंचाव को जाम-मुक्त बनाने में आसानी होगी। इस योजना का उद्देश्य यातायात को बेहतर और सुव्यवस्थित करना है।
तीन से छह लेन करने का प्लान-
सावित्री सिनेमा और कालकाजी फ्लाईओवर सिंगल-वे फ्लाईओवर हैं, जिससे मोदी मिल फ्लाईओवर से आईआईटी की ओर जाने वालों के लिए जंक्शन सिग्नल फ्री होता है। प्लान यह किया गया है कि सावित्री फ्लाईओवर को तीन लेन से 6 लेन चौड़ा किया जाएगा। इसी तरह से कालकाजी फ्लाईओवर की चौड़ाई भी बढ़ाई जाए, ताकि ये दोनों जंक्शन भी सिग्नल फ्री हो सकें।
साउथ-ईस्ट दिल्ली से एयरपोर्ट तक स्मूद ट्रैफिक-
योजना के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, ओखला, और नोएडा से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) तक आने-जाने वाले लोगों के लिए सुगम यातायात सुनिश्चित किया जाएगा। आउटर रिंग रोड के 7-8 किमी लंबे हिस्से में, जहाँ दैनिक रूप से लगभग 2 लाख वाहन गुजरते हैं, वहाँ ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए कई उपाय किए जाएंगे। इस योजना में, ओखला मंडी से आने वाले वाहनों के लिए नेहरू प्लेस या आईआईटी की ओर जाने हेतु यू-टर्न भी बनाए जाएंगे, जिससे यातायात सुगम हो सकेगा।
