home page

Delhi वालों को जाम से मिलेगा छुटकारा, इस रूट पर भी चलेगी मेट्रो

New Metro Corridor in Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अब हाल ही में DMRC ने राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए नए मेट्रो ऐलीवेटेड कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है। इससे सफर आसान और तेज होगा। इस मेट्रो लाइन (New Metro Line) के बनने से मिनटों में सफर पूरा किया जा सकेगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 

 | 
Delhi वालों को जाम से मिलेगा छुटकारा, इस रूट पर भी चलेगी मेट्रो 

HR Breaking News - (Delhi Metro New elevated Corridor)। दिल्ली तेजी से विकसित होता हुआ विशाल क्षेत्र है यहां पर तेजी से बढ़ रही आबादी की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। ऐसे में राजधानी को ट्रैफिक से छुटकारा दिलाने के लिए DMRC ने नई मेट्रो लाइन बनाने का ऐलान किया है। यह नया ऐलीवेटेड कॉरिडोर सफर को आसान और तेज बनाएगा। 

यह कॉरिडोर न केवल साउथ दिल्ली में मेट्रो (Delhi Metro) कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा बल्कि नोएडा से दिल्ली और फरीदाबाद तक की यात्रा को घंटों से घटाकर मिनटों में समेट देगा। इस ऐलीवेटेड कॉरिडोर पर सिर्फ 4 मेट्रो स्टेशन होंगे, जिनमें से 2 स्टेशन अभी भी काम कर रहे हैं, सिर्फ दो स्टेशनों को बीच में जोड़ने के बाद यह पूरा कॉरिडोर हजारों लोगों को भारी जाम से बचाएगा। इसके साथ ही नोएडा से दिल्ली के दूसरे कोने तक घंटों का सफर मिनटों में हो सकेगा। 


3.9KM में फैला होगा यह ऐलीवेटेड कॉरिडोर - 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) ने बताया है कि साउथ दिल्ली में बढ़ रही जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा देने के लिए  दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन का एलिवेटेड विस्तार करने की योजना बनाई है। यह कॉरिडोर तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज को एक साथ कनेक्ट करेगा। यह पूरा प्रोजेक्ट 3.9 किलोमीटर में फैला होगा। नया कॉरिडोर यमुना रिवरफ्रंट के साथ बसे इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इससे चालू होने से यात्रियों को तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक आने-जाने में केवल 10 से 12 मिनटों का समय लगेगा। 

डेढ़ घंटे का सफर 25 मिनट में होगा पूरा - 

नए ऐलीवेटेड कॉरिडोर (New elevated corridors) के बनने से न केवल सफर तेज और सुविधाजनक होगा, बल्कि सड़क यातायात को भी कम करेगा। बता दें कि अभी तक दिल्ली से नोएडा को जोड़ने के लिए दिल्ली मेट्रो की दो लाइनें संचालित हैं। हालांकि इन दोनों लाइनों से सफर करने पर नोएडा सिटी सेंटर से तुगलकाबाद या बदरपुर तक पहुंचने में लगभग 1 से डेढ़ घंटे का समय लगता है, जबकि फेज 5 गोल्डन लाइन (Golden Line new elevated corridor) के इस नए कॉरिडोर के बनने से नोएडा से तुगलकाबाद पहुंचने में 20 से 25 मिनट का समय लगेगा। 

ऐसे पहुंचा जाता है नोएडा से बदरपुर दिल्ली -


 

फिलहाल साउथ दिल्ली से नोएडा या नोएडा से बदरपुर बॉर्डर दिल्ली जाने के लिए मेट्रो के दो रूट संचालित हैं। पहला रूट ब्लू लाइन (Blue Line) और वॉयलेट लाइन का है। नोएडा सिटी सेंटर से बदरपुर बॉर्डर जाने में इस रूट से 1 घंटा 23 मिनट का समय लगता है और लोगों को एक मंडी हाउस पर ब्लू से वॉयलेट लाइन के लिए इंटरचेंज करना होता है और 31 मेट्रो स्टेशन पड़ते हैं। यह काफी थकाऊ और लंबी यात्रा हो जाती है।


जबकि दूसरा रूट ब्लू लाइन, मेजेंटा लाइन और वॉयलेट लाइन को मिलाकर बनता है. इस रूट पर 18 मेट्रो स्टेशन पड़ते हैं, लेकिन यात्रियों को दो बार मेट्रो बदलनी पड़ती है। नोएडा सिटी सेंटर से यात्रा शुरू करने के बाद यात्री को बोटेनिकल गार्डन पर मेजेंटा लाइन (Delhi Magenta Line) लेनी पड़ती है. इसके बाद कालकाजी मंदिर पर करीब 300 मीटर की 10 मिनट वॉक करने के बाद वॉयलेट लाइन लेनी पड़ती है जो बदरपुर पहुंचाती है।