home page

Devar Bhabhi Story : देवर भाभी बना रहे थे संबंध, छोटे भतीजे ने देख लिए सबकुछ

यूपी के सुलतानपुर में देवर भाभी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देवर भाभी संबंध बना रहे थे तभी वहां भतीजा आ गया और सबकुछ देख लिया। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते  हैं। 

 | 
Devar Bhabhi Story : देवर भाभी बना रहे थे संबंध, छोटे भतीजे ने देख लिए सबकुछ

HR Breaking News (नई दिल्ली)। यूपी के सुलतानपुर में शुक्रवार की सुबह  12 साल के मासूम की उसके ही चाचा ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या से पहले उसके साथ दरिंदगी भी की गई। मासूम के चेहरे पर काला पड़ने का निशान मिला है। पैर का अंगूठा कटे का निशान और हाथ पर भी चोट मिले हैं। वारदात तब हुई जब भाभी के साथ अवैध संबंध बना रहे देवर की करतूतों की जानकारी मासूम भतीजे को हो गई। पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र में हुई है। 

पुलिस के मुताबिक वारदात बल्दीराय थाना क्षेत्र के गौरा बारा मऊ गांव की है। उन्होंने बताया कि गांव के रहने वाले बब्बन उर्फ गोलई पासी के 12 वर्षीय पुत्र शिवा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई, वह छठी कक्षा का छात्र था।

ये भी पढ़ें : Suhagrat : सास ने दामाद के साथ मनाई सुहागरात, अब उसके बच्चे की बनने वाली है मां

उन्होंने बताया कि उसकी मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की बच्चे के मुंह और गले पर काला पड़ने का निशान मिला है, उसके पैर के अंगूठे में कटे का निशान है और हाथ में भी चोट का निशान मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे सोनू नामक चाचा ने अपने भतीजे शिवा की गला घोंटकर हत्या कर दी।  थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मासूम की मां मां और चाचा के बीच अवैध संबंध की बात सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें : UP में बड़ा शहर बसाने का प्लान, 8 जिले होंगे शामिल

इस अवैध संबंध की जानकारी बच्चे को हो गई थी। चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के कारण हत्या हुई है। आरोपी हिरासत में है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।