home page

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, एक युवक के साथ मिली 4 विदेशी लड़कियां

शहर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहे थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर रेड की तो एक युवक के साथ चार विदेशी लड़कियों को पकड़ी गई। पुलिस ने सभी को गिरफतार कर लिया। जानिये पूरा मामला- 

 | 
ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, एक युवक के साथ मिली 4 विदेशी लड़कियां

HR Breaking News (नई दिल्ली)। अक्सर कुछ लोग बड़े शहरों में ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा चला रहे हैं। जब इन पर रेड की जाती है तो उनकी सच्चाई चौंकाने वाली होती है। ऐसी एक खबर राजस्थान के भीलवाड़ा से सामने आई है। जहां भीलवाड़ा में पुलिस ने कई स्पा सेंटर और मसाज पार्लर पर छापे मारे हैं और वहां से चार लड़कियों के साथ ही चार लड़कों को भी गिरफ्तार किया है। सभी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूरा मामला कोतवाली और प्रताप नगर थाना इलाके का है। 

ये भी पढ़ें : UP के इस शहर में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम, 40 हजार लोगों के बैठने की होगी सुविधा

कोतवाली और प्रताप नगर थाना पुलिस ने बताया कि शहर में कुछ दिनों से स्पा सेंटर्स के बारे में जानकारियां मिल रही थीं कि कुछ स्पा सेंटर्स में गंदा काम भी होता है। एसपी आदर्श सिद्धू ने निर्देश दिए उसके बाद जांच पडत्रताल शुरु की। पता चला कि बुद्धा स्पा, सिग्नेचर स्पा समेत पांच स्पा सेंटर पर छापे मारे। 

मंगलवार और बुधवार रात में ये छापे मारे तो सभी जगहों से कुछ आठ लोगों को अरेस्ट किया गया। प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में स्थित एक स्पा से थाईलैंड की चार लड़कियों को अरेस्ट किया गया। उनमें साथ एक लड़का भी पकडा था। इसके अलावा तीन अन्य स्पा से तीन लड़के पकडे गए। चार लड़कियां जहां स्पा दे रही थीं वहां से कुछ अश्लील सामाना भी बरामद किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि लड़के और लड़कियों को संदिग्ध हालात में बरामद किया गया। उन्हें पहले पूरी तरह से ड्रेसअप किया गया और फिर थाने लाया गया। एसपी आदर्श सिद्धू ने कहा कि शहर में किसी भी तरह का गलत काम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा...।

 भीलवाड़ा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये रेडजब तक जारी रहेगी तब तक सारे रैकेट का खुलासा नहीं हो जाता है। उल्लेखनीय है कि इस बार काफी समय के बाद इस तरह की रेड एक साथ कई थाना इलाकों में की गई है

ये भी पढ़ें : 2 हजार के नोट को लेकर RBI ने दिया एक और मैसेज, अगर नोट नकली निकला तो...

चेहरे पर मास्क लगाए खड़ा यह वही लड़का है जो चार विदेशी लड़कियों के साथ  कैबिन में बंद था। उनसे स्पेशल मसाज करा रहा था। आज इसको अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद तय किया जाएगा कि किसे क्या सजा दी जाए।