Hotel में 1 साल से चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने कमरा खोला तो आपत्तिजनक हालत में मिले लड़कियों समेत 12 लोग
उत्तर प्रदेश की पुलिस सेक्स रैकेट के मामलों को लेकर सख्त होती जा रही है। लेकिन फिर भी ये मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में लखनऊ के होटल से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने सात लड़कियों और पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया।

HR Breaking News (नई दिल्ली)। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर सैक्स रैकेट का भंडाभोड़ करते हुए सात लड़कियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें होटल मैनेजर भी शामिल है। इस होटल में करीब एक साल से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।
ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: लड़कियों को ये काम करना लगता है अच्छा
ये मामला चारबाग के रेवड़ी गली का है। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया रेवड़ी गली के माया होटल में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी जिसके बाद मंगलवार की रात दबिश की गई। मौके से गोंडा के परसपुर निवासी मैनेजर आनंद तिवारी को पकड़ा गया। वहीं कमरों की तलाशी लेने पर आपत्तिजनक हालात में लड़के-लड़कियां मिले। इस मामले में एसीपी ने बताया कि होटल से सात लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कमरों से आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं।
ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: लड़कियों को ये काम करना लगता है अच्छा
पूछताछ के दौरान मैनेजर ने बताया कि पकड़ी गई लड़कियां लोगों को होटल केकर आती थीं। जिनके रुकने के नाम भी रजिस्टर में दर्ज नहीं होता था। पुलिस ने होटल का रजिस्ट्रर भी जब्त कर लिया गया है। एसीपी कैसरबाग योगेश कुमार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पकड़ी गई लड़कियां गोमतीनगर, आशियाना, कृष्णानगर, बाराबंकी और आलमबाग की रहने वाली हैं।