home page

Delhi से उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के रूट पर चलने वाली दर्जनभर ट्रेन रद्द, जारी हुई सूची, देखें नाम

Train Time Table : देश के कई इलाकों में कोहरे का असर काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। ज्यादा कोहरे के गिरने की वजह से यूपी हरियाणा तथा पंजाब के रूटों पर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं। चलिए खबर के माध्यम से चेक करते हैं रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट।
 | 
Delhi से उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के रूट पर चलने वाली दर्जनभर ट्रेन रद्द, जारी हुई सूची, देखें नाम

HR Breaking News : (Delhi Train Time Table) बढ़ती ठंड के साथ-साथ कई जगहों पर कोहरा भी काफी ज्यादा गिर रहा है। कोहरा गिरने की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे विभाग की तरफ से कई ट्रेनों को कैंसिल भी कर दिया गया है। ट्रेनों के निरस्त होने की वजह से यात्रियों को  कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। अगर आप भी ट्रेन में सफर करते है  तो चलिए खबर में जानते है उस लिस्ट के बारे में जिसमें रद्द हुई ट्रेनों के बारे में बताया गया है। 

 


 

रद्द हुई ट्रेनों की इस लिस्ट (List of cancelled trains) में ज्यादातर वो रेल शामिल हैं, जो दिल्ली से सहारनपुर होते हुए अंबाला, पंजाब और जम्मू कश्मीर जाती है। साथ ही कुछ ट्रेन हरिद्वार और ऋषिकेश की भी शामिल हैं। सहारनपुर में घना कोहरा गिरने के कारण रेलवे विभाग ने 16 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 1 दिसंबर 2025 से 2 मार्च 2026 तक बंद रहेंगी। रेलवे विभाग की तरफ से बताया गया है कि, कोहरे के कारण ट्रेनों की गति धीमी हो जाती है, सिग्नल विजिबिलिटी कम होने से सुरक्षित संचालन में दिक्कत आती है, इसलिए यात्रियों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 


रेलवे विभाग ने ट्रेनों की सुरक्षा और समयबद्धता को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। कोहरे के मौसम में ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है और अन्य ट्रेनों का संचालन भी बाधित होता है। इसलिए जनवरी से फरवरी तक कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।

 

 

 

रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट


14681 दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस 28 फरवरी 2026 तक निरस्त।
14682 जालंधर सिटी-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 मार्च 2026 तक निरस्त।
12207 काठगोदाम-जम्मूतवी गरीब रथ एक्सप्रेस 24 फरवरी 2026 तक निरस्त।
12208 जम्मूतवी-काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस 22 फरवरी 2026 तक निरस्त।
12317 कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस 22 फरवरी 2026 तक निरस्त।
12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस 24 फरवरी 2026 तक निरस्त।
12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस 28 फरवरी 2026 तक निरस्त।
14523 बरौनी-अंबाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस 24 फरवरी 2026 तक निरस्त।
14524 अंबाला कैंट-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 24 फरवरी 2026 तक निरस्त।
14605 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस 23 फरवरी 2026 तक निरस्त।
14606 जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 22 फरवरी 2026 तक निरस्त।
14615 लालकुआं-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 फरवरी 2026 तक निरस्त।
14616 अमृतसर-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 फरवरी 2026 तक निरस्त।
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 2 मार्च 2026 तक निरस्त।
12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस 23 फरवरी 2026 तक निरस्त।