home page

Employees salary hike : 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार बनाएगी रिकॉर्ड, 8 महीने में ये हो जाएगी सैलरी

Employees salary hike : केंद्र सरकार समय समय पर कर्मचारियों के लिए बड़े कदम उठाती रहती है। केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी (Employees salary hike) को लेकर रास्ता साफ हो गया है। लगातार रिकॉर्ड बनाने के लिए जानी जानें वाली मोदी सरकार इस बार कर्मचारियों के मामले में रिकॉर्ड बनाने वाली है। 

 | 
Employees salary hike : 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार बनाएगी रिकॉर्ड, 8 महीने में ये हो जाएगी सैलरी

HR Breaking News (Employees salary hike) केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ौतरी का तोहफा 8 महीने में मिल जाएगा। इससे देश के 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ होगा। यह कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर होगी।   

 

 

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट


केंद्रीय कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से जनवरी में 8वें वेतन आयोग को गठित करने को मंजूरी दी थी। केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि वेतन आयोग की सिफारिशें तय समय पर लागू होंगी। एक जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग प्रभावी होना है। कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ौतरी (Salary Hike) का रास्ता अब  साफ हो चुका है।

गठन की प्रक्रिया हुई तेज


केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन के लिए कदम बढ़ाने शुरू कर दिए गए हैं। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी (Employees salary hike) में संशोधन के लिए आयोग की ओर से कामकाज तय समय पर पूरा करने के लिए 35 कार्मिकों की टीम गठित की गई है। कर्मचारियों को 8 महीने में सैलरी बढ़ौतरी का फायदा मिल जाएगा। 

स्टाफ की होगी प्रतिनियुक्ति


केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी संशोधन में मदद के लिए स्टाफ प्रतिनियुक्ति पर लाया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Salary Hike)में सैलरी बढ़ौतरी के लिए यह टीम कार्य करेगी। 

मोदी सरकार कर्मचारियों के लिए बना देगी इतिहास


केंद्र सरकार की ओर से वेतन आयोग के गठन से लेकर लागू करने तक में अब तक लंबा समय लगा है। परंतु, 8वें वेतन आयोग में सरकार रिकॉर्ड बनाएगी। केंद्र सरकार इसे समय पर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए 35 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अब केंद्र सरकार कर्मचारयों के लिए रिकॉर्ड बनाएगी

पहली बार होगा कर्मचारियों के लिए ऐसा


देश में अब तक हर बार वेतन आयोग को लागू होने में लंबा समय लगा है। आजादी के बाद ऐसा पहली बार होगा कि केंद्र सरकार की ओर से केवल 200 दिन में ही वेतन आयोग को गठित कर उसकी सिफारिशें लागू कर दी जाएंगी।

यानी 8 महीने में कर्मचारियों की सैलरी (Employees salary hike) बढ़ा दी जाएगी।  इससे पहले अभी तक जितने भी वेतन आयोग गठित हुए हैं और लागू हुए इसमें करीब दो से ढाई साल का समय लगा है। पहली बार 1 साल से कम समय में सारा कार्य पूरा हो जाएगा। 


  

1 जनवरी 2026 से लागू होना है नया वेतन आयोग 


केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग का गठन किया जा रहा है। 1 जनवरी 2026 तक सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल है, उसके बाद 2026 से आठवें वेतन आयोग (Employees salary hike) को लागू किया जाना है। ऐसे में पहली बार ऐसा होगा कि सरकार 7-8 महीना में नए वेतन आयोग के गठन से लेकर इसकी सिफारिशें लागू करने तक का सफर तय कर लेगी। इससे कर्मचारियों को तगड़ा लाभ होगा। 

 
फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बढ़ेगी सैलरी 


केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी के लिए फिटमेंट फैक्टर को आधार बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बार कर्मचारियों के लिए 2.0 या 1.9 का फिटमेंट फैक्टर लग सकता है।

ऐसे में कर्मचारियों के न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए से बढ़कर 36000 के आसपास हो जाएगी। अगर फिटमेंट फैक्टर 1.9 लगता है तो कर्मचारियों की सैलरी 34200 न्यूनतम हो जाएगी। हालांकि अभी कंफर्म नहीं है कि सरकार कितना फिटमेंट फैक्टर रखेगी। 
 

News Hub