Employees News : नए वेतन आयोग का समय, पुराने के तहत ही मिलेगा लाभ, इतनी बढ़ेगी सैलरी
Employees Salary Hike : एक करोड़ 20 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की तरफ से आठवें वेतन आयोग का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, लेकिन कर्मचारियों को फिर भी पुराने वेतन आयोग के तहत ही लाभ दिया जाएगा। पुराने वेतन आयोग के तहत ही कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की जाएगी। चलिए जानते हैं कर्मचारियों की सैलरी में कितने बढ़ोतरी होने वाली है।
HR Breaking News (Salary Hike News) 1 जनवरी 2026 से आठवें वेतन आयोग के कार्यकाल के लागू होने का समय शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक आठवां वेतन आयोग सरकार की तरफ से लागू नहीं किया गया है। नवंबर में 8वें वेतन आयोग की कमेटी गठित की गई है जो कर्मचारियों के लिए सैलरी संशोधन पर कार्य कर रही है।
कमेटी करीब 18 महीने में अपना कार्य पूरा करेगी। इसके बाद रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी। सरकार समीक्षा करके फिर आठवें वेतन आयोग को लागू करने की घोषणा करेगी। इससे पहले कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत ही सैलरी बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा।
महंगाई भत्ते में किया जाएगा इजाफा
केंद्रीय कर्मचारियों (Central employees DA Hike) को फिलहाल महंगाई भत्ते में इजाफा करके ही राहत दी जाएगी। कर्मचारियों को जनवरी 2026 से 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी दी जाएगी। पेंशनर्स को भी महंगाई राहत दी जाएगी। कर्मचारी फिलहाल सरकार की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
आमतौर पर सरकार होली से पहले या इसके आसपास ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा करती है, लेकिन अभी होली को काफी दिन गुजर चुके हैं, लेकिन इसकी घोषणा नहीं हुई है। फिर भी पेंशनर्स के बीच सवाल है की वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी, तो चलिए जानते हैं आंकड़ों के हिसाब से-
प्रतिवर्ष दो बार होता है संशोधन
महंगाई भत्ते (DA Hike January 2026) में सरकार की तरफ से हर साल दो बार संशोधन किया जाता है। वहीं बेसिक सैलरी में संशोधन हर 10 साल में वेतन आयोग की सिफारिश के आधार पर होता है। अब तक देश में सात वेतन आयोग लागू हो चुके हैं, जबकि 7वें वेतन आयोग को लागू करने की तैयारी चल रही है। महंगाई भत्ते की बात करें तो हर 6 महीने में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है।
क्यों की जाती है महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
सरकार की तरफ से एक बार कर्मचारियों के लिए बेसिक सैलरी (basic salary) तय कर दी जाती है। उसके बाद हर 6 महीने में बढ़ती मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। जैसे-जैसे महंगाई बढ़ती है, वैसे-वैसे कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा किया जाता रहता है।
कितना हो जाएगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता
कर्मचारियों को फिलहाल 58% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। सातवें वेतन आयोग के तहत यह महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी पर लागू होता है। इस बार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उनके अनुसार 2% महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ता 60% हो सकता है। बता दें कि यह महंगाई भत्ता ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के 12 महीनों के औसत आंकड़ों के आधार पर तय किया जाता है। अभी इसको लेकर अनुमान लगाया जा रहा है।
कितनी बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी
कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी (employees Basic Salary Hike) उनकी बेसिक सैलरी पर निर्भर करती है। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए है और 2% महंगाई भत्ता बढ़ता है तो उसकी सैलरी (salary hike) में 360 रुपए महंगाई भत्ते के बढ़कर आएंगे। वहीं पेंशनर्स की न्यूनतम बेसिक पेंशन ₹9000 है तो इसमें महंगाई राहत में ₹180 प्रति महीना की बढ़ोतरी हो सकती है। बढ़ोतरी को 1 जनवरी 2026 से लागू मानते हुए देरी के महीनों के बदले में एरियर दिया जाएगा।
