hrbreakingnews.com

EPFO 55 Age Rule : कर्मचारी ने 55 साल से पहले सेवानिवृत्ति ली तो PF का पूरा पैसा निकालने के लिए करना होगा 1 साल का इंतजार

EPFO 55 Age Rule : पीएफ खाता धारकों के लिए बड़ी खबर है। अब अगर 55 साल की उम्र से कम में नौकरी छोड़ देंगे तो सारा पैसा एक साथ नहीं निकाला जा सकेगा। इसको लेकर नए नियम लागू हो चुके हैं, जिससे लाखों कर्मचारियों पर प्रभाव पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इस नियम के बारे में विस्तार से-
 
EPFO 55 Age Rule : कर्मचारी ने 55 साल से पहले सेवानिवृत्ति ली तो PF का पूरा पैसा निकालने के लिए करना होगा 1 साल का इंतजार

HR Breaking News (New EPFO Rules for 55 age limit) पीएफ कर्मचारी के भविष्य के लिए जोड़ी गई एक पूंजी होती है, जो नौकरी के साथ-साथ सेविंग्स होती रहती है। पीएफ अकाउंट में कर्मचारियों को अच्छी खासी दर पर ब्याज भी मिलता है। ऐसे में नौकरी के साथ-साथ एक छोटा अंश पीएफ खाते में जमा होता रहता है और भविष्य के लिए एक जमा पूंजी इकट्ठी हो जाती है। इस जमा पूंजी को निकालने के भी कुछ नियम होते हैं, जिसमें अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है जो की 55 साल की आयु तक लागू होता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-


एक साथ नहीं निकाल सकेंगे सारा पैसा (New Rules PF account)


कर्मचारियों के लिए पीएफ खाते से जुड़ा एक बड़ा नियम अपडेट हुआ है। अगर कोई कर्मचारी 55 साल की उम्र से पहले अपनी नौकरी को छोड़ देता है तो वह तुरंत सारा पीएफ (PF Rules Update) का पैसा नहीं निकाल सकता है। उसको तुरंत एक तय लिमिट का ही पैसा मिल सकता है। कर्मचारियों को अपना पूरा पैसा निकालने के लिए 12 महीने यानी की 1 साल का इंतजार करना पड़ेगा। इसके बाद कर्मचारी अपने पीएफ के अकाउंट से पूरा पैसा निकाल सकता है। 

कितना पैसा निकाला जा सकता है 


अब सवाल उठता है कि 55 साल की उम्र से पहले नौकरी छोड़ने पर कितना पैसा एक साथ निकाला जा सकता है, तो यह सामान्य स्थिति में 75% तक ही निकासी की जा सकती है। यह बदलाव 29 जून 2026 को नोटिफाई किया गया था, जिसके तहत इसको लागू किया गया है। पहले इसमें दो महीने के इंतजार के बाद पूरा पैसा निकाला जा सकता था, जिसे अब 12 महीने किया गया है। 

इन स्थितियों में निकल सकता है पूरा पैसा 


हालांकि कुछ परिस्थितियों ऐसी हैं, जिसमें 55 साल या उससे कम आयु में रिटायरमेंट (Retirement Age) लेने पर पूरा पैसा निकाला जा सकता है। 55 साल से ऊपर के कर्मचारी रिटायरमेंट लेते हैं तो वे सीधा पूरी राशि निकाल सकते हैं, लेकिन इससे कम उम्र के कर्मचारी जो दिव्यांग है, छंटनी में शामिल हुए हैं या फिर वीआरएस ले रहे हैं या फिर स्थाई रूप से किसी दूसरे देश में जाना चाहते हैं तो पूरा पैसा एक साथ निकाल सकते हैं।