Expressway Update : ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का रूट हो रहा फाइनल, 68 गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण
HR Breaking News (Expressway Update) देश भर में नई-नई सड़कों और एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है और परिवहन व्यवस्था को नई रफ्तार दी जा रही है। अब हाल ही में एक ओर लिंक एक्स्रपेसवे के निर्माण को लेकर तैयारी चल रही है, जिसके लिए 68 गांवों में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा और इस प्रोजेक्ट (Expressway Update ) के लिए रूट भी फाइनल किया जा रहा है। इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से जाम की समस्या से काफी हद तक कम होगी।
कितना लंबा बनेगा ये लिंक एक्सप्रेसवे
बता दें कि अब गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Shamli Greenfield Link Expressway) , जो 700 किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा है, उसका रूट अब क्लियर होने लगा है और अब इसकी सीधी मार बरेली के 68 गांवों पर पड़ने वाली है। योगी सरकार के इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए नवाबगंज और बहेड़ी तहसील की खेती की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
प्रोजेक्ट की जद में आएंगे इतने गांव
जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट (Link Expressway Porjects) की जद में नवाबगंज के 34 और बहेड़ी के 34 गांव को शामिल किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर काला के चुनाव का प्रोसेस पर काम चल रहा है और तय होते ही जमीन चिन्हांकन और अधिग्रहण का प्रोसेस शुरू हो जाएगा।
किसे सौपां गया भूमि अधिग्रहण का जिम्मा
इस एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट (expressway project) के जद में बरेली के साथ ही शाहजहांपुर, पीलीभीत और लखीमपुर भी आएंगे। एडीएम स्तर के अधिकारियों को इन तीन जिलों में भूमि अधिग्रहण का जिम्मा सौपां गया है। लखीमपुर में इस प्रोजेक्ट का जिम्मा (Responsibility of project in Lakhimpur) एसडीएम संभालेंगे। बता दें कि एनएचएआई की ओर से शुरुआती सर्वे कराकर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भी भेजी है। अब तेजी से फाइलें बढ़ रही हैं।
कहां से कहां तक बनेगा ये एक्सप्रेसवे
अब यह प्रस्तावित (New Greenfield Link Expressway) रास्ता गोरखपुर से शुरु होगा और बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत के बीसलपुर, शाहजहांपुर के पुवायां से होता हुआ बरेली की नवाबगंज और बहेड़ी तहसील से होकर के निकलेगा। उसके बाद यह एक्सप्रेसवे रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ से होकर के शामली तक पहुंचेगा।
औद्योगिक संभावनाएं होंगी मजबूत
वैसे तो पहले से ही लखनऊ और दिल्ली के बीच अहम कारोबारी बिंदु नाथ नगरी बरेली (Business Point Nath Nagari Bareilly) है। उत्तराखंड से कनेक्शन होने के चलते यहां पर माल ढुलाई और औद्योगिक संभावनाएं कहीं ज्यादा मजबूत हो गई हैं। एक्सप्रेसवे के निर्माण से ट्रांसपोर्ट के समय में कमी आने के साथ ही इन्वेस्टमेंट के आसार बढ़ेंगे। यहां पर एक्सप्रेसवे विकास की रफ्तार से खेती की जमीन कम होने के साथ ही गांवों की तस्वीर बदलेगी। सिर्फ इतना ही नहीं प्रभावित परिवारों के लिए मुआवजे की दरें (compensation rates) और पुनर्वास की टर्म से यह तय होगा कि यह योजना उनके लिए अवसर बनने वाली है या फिर चिंता बनेंगी। अब जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम होगा और बरेली के 68 गांव में आगामी समय में बड़े बदलाव हो सकते हैं।
